मनोरंजन

  • दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगी अभिनेत्री आशा पारेख।

    टाइम्स खबर timeskhabar.com दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुकी अभिनेत्री आशा पारेख का जन्म 2 अक्टूबर 1942 को मुंबई में हुआ। उनका 80वां जन्मदिन होगा। इससे पहले उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। पुरस्कार समारोह 30 सितंबर को तय है। यह पुरस्कार उन्हें साल 2020 के लिये दिया जा रहा है। काफी लंबे अरसे यानी 37 साल बाद किसी अभिनेत्री को यह सम्मान दिया जायेगा। इनसे पहले साल 1983 में अभिनेत्री दुर्गा खोटे को दिया गया था। इस पुरस्कार की शुरूआत साल 1969 में हुआ था। आशा पारेख की कई फिल्में हिट रही हैं - तीसरी मंज़िल, दो बदन, लव इन टोक्यो, मैं तुलसी तेरे आँगन की, कटी पतंग ......।

    Read more ...
  • कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव सदा के लिये अलविदा कह गये।

    टाइम्स खबर डेस्क timeskhabar.com गजोधर भैया (राजू श्रीवास्तव) 58 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गये 21 सितंबर को। सबको हंसाने वाले रूला कर चले गये। वे दिल्ली स्थित एम्स हॉस्पिटल में भर्ती थे। हिंदुस्तान - कॉमेडियन व अभिनेता राजू श्रीवास्तव (raju shrivastav) दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही अस्पताल में भर्ती थे। राजू के लिए देश दुनिया से उनके फैन्स प्रार्थना कर रहे थे लेकिन राजू ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 58 की उम्र में राजू श्रीवास्तव ने अपनी आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10.20 मिनट पर राजू श्रीवास्तव ने अपनी आखिरी सांस ली थी । बता दें कि 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स दिल्ली में भर्ती करवाया गया था।

    Read more ...
  • मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम किया हरनाज संधू ने ।

    यरुशलम, 13 दिसंबर (भाषा) अभिनेत्री-मॉडल हरनाज संधू ने सोमवार को मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इस प्रतियोगिता में 80 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था और भारत को 21 साल बाद इस प्रतियोगिता में जीत हासिल हुई है। संधू से पहले सिर्फ दो भारतीय महिलाओं ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। अभिनेत्री सुष्मिता सेन को 1994 में और लारा दत्ता को 2000 में यह ताज पहनाया गया था। अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के इस 70वें संस्करण का आयोजन इजराइल के ईलात में किया गया, जिसमें 21 वर्षीय संधू को सफलता मिली।

    Read more ...
  • फिल्म स्टार आमिर खान सोशल मीडिया से दूर हुए।

    टाइम्स खबर timeskhabar.com बॉलीवुड स्टार आमिर खान 14 मार्च को 56 साल के हो गये। इस मौके पर उन्हें ढेर-सारे शुभकामनाएं मिलीं। उन्होंने भी सभी शुभचिंतको और प्रशसंको को आभार व्यक्त किया हार्दिक स्नेह देने के लिये। अपने जन्मदिन के एक दिन बाद यानी 15 मार्च को उन्होंने सोशल मीडिया छोड़ने का निर्णय लिया। न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार वे अपने बारे में जानकारी उनके हीं प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक अकाउंट पर उपबल्ध रहेगी। आमिर खान देश के उन बड़ी फिल्मी सितारों में से हैं जो कई हीट फिल्में दी। समाज को सकारात्मक रूप से बनाने के लिये अपनी फिल्म के जरिये संदेश दिये, बतौर उदाहरण फिल्म दंगल व तारे-जमीं-पर।

    Read more ...
  • टीवी दुनिया के चर्चित चेहरे समीर शर्मा ने आत्महत्या की।

    टाइम्स खबर timeskhabar.com टीवी दुनिया के चर्चित चेहरे और मॉ़डल समीर शर्मा का शव के उसके घर से मिला है। कहा जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है लेकिन अभीतक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मुंबई के मलाड पश्चिम स्थित अपार्टमेंट में उन्होंने किराये पर मकान लिया था इसी साल फरवरी में। इसी फ्लैट में उनके शव पंखे से लटका मिला। 6 अगस्त को जब उनके फ्लैट से दुर्गंध आने लगी तब मालूम चला कि उनकी मौत हो गई है। शव की स्थिति को देख लग रहा था कि एक-दो दिन पहले हीं उनकी मौत हुई है। समीर ने टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहु थी, कहानी घर घर की, लेफ्ट राइट लेफ्ट समेत कई सीरियलों में काम किया था। यहां तक कि उन्होंने हंसी तो फंसी और इत्तेफाक जैसी फिल्मों में भी काम किया है। वे 44 साल के थे।

    Read more ...
  • फिल्म स्टार सुशांत सिंह की मौत। आत्महत्या को लेकर पुलिस जांच में जुटी। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

    टाइम्स खबर timeskhabar.com बॉलिवुड से एक दुखद समाचार। फिल्मी दुनिया में अपना एक स्थान बना चुके फिल्म स्टार सुशांत राजपूत ने आत्महत्या कर ली, मुंबई के बांद्रा स्थित अपने निवास पर। उन्होंने आत्महत्या क्योंकि इस बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। और न ही कोई सुसाइड नोट मिला है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस खबर के आने के बाद से उनके परिवार और बॉलिवुड समेत तमाम उनके प्रशंसकों में दुख का माहौल है। वे एक अच्छे अभिनेता और बेहतरीन इंसान थे। उनके आत्महत्या से सभी हैरान हैं।

    Read more ...
  • बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर का निधन। इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले उन्होंने कहा कि उन्हें आंसुओं के साथ नहीं बल्कि मुस्कुराहट के साथ याद किया जाना चाहिये।

    टाइम्स खबर timeskhabar.com मुंबई स्थित बॉलीवुड से दुखद खबर। बीते दो दिनों में ( 29 अप्रैल इरफान खान और 30 अप्रैल ऋषि कपूर) दो फिल्म स्टार की मृत्यु। आज सुबह पौने 9 बजे फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे कैंसर से पीड़ित थे। साल 2018 में मालूम चला कि ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने अपना इलाज न्यूयॉर्क (अमेरिका) में कराये। वहां लगभग एक साल तक रहे। फिर बीते साल 2020 के सितंबर महीने में वापस भारत आये। इस दौरान उनकी पत्नी व अभिनेत्री नीतू सिंह हमेशा उनके साथ रही। बताया जाता है कि उन्होंने अपने बीमारी को कभी हावी होने नहीं दिया। उनकी फैमिली की तरफ से जारी नोट में लिखा गया है कि वे आंसुओं के साथ नहीं बल्कि मुस्कुराहट के साथ याद किए जाना चाहते हैं। अमेरिका हो या भारत कहीं भी अपने इलाज के दौरान वे हमेशा खुश और जिंदगी को पूरी तरह से जीने के लिए उत्साहित रहे। - अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था। - वे फिल्म जगत के शंहशाह राज कपूर के बेटे और फिल्म सम्राट पृथ्वीराज कपूर के पोते थे। - फिल्म मेरा नाम जोकर इनकी पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने अपने पिता के बचपन की एक्टिंग की थी।

    Read more ...
  • बॉलीवुड स्टार इरफान खान नहीं रहे।

    टाइम्स खबर timeskhabar.com मुंबई से दुखद समाचार। अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले फिल्म स्टार साहेबजादे इरफान खान का निधन। वे इस दुनिया को छोड़कर चले गये। 28 फरवरी को उन्हें कोलन इंफेक्शन मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया था। 53 वर्षीय इरफान खान कैंसर( न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर) से पीड़‍ित थे। वे बीत साल हीं लंदन से इलाज कराकर आये थे। और कोकिलाबेन हॉस्पिटल में अपना चेकअप करवा रहे थे। बताया जाता है कि लंदन से आने केबाद वे फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहे। फिल्म अंग्रेजी मीडियम के शूटिंग के दौरान भी उनकी तबियत कभी कभी बिगड़ जाती थी। अभिनेता इरफान का जन्म 7 जनवरी 1967 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुआ था। हाल हीं में इनके माताजी सईदा बेगम भी गुजर गई। उनका निधन जयपुर में हुआ था लेकिन वे लॉकडाउन की वजह से अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाये थे।

    Read more ...
  • दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2020 : गणितज्ञ आनंद कुमार पर आधारित फिल्म सुपर-30 को बेस्ट फिल्म और ऋतिक रोशन को बेस्ट अभिनेता का अवार्ड।

    टाइम्स खबर timeskhabar.com फिल्मी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अवार्ड दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2020 का ऐलान कर दिया गया है। अभी हाल हीं में मुंबई में आयोजित दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2020 का आयोजन किया गया जिसमें बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार पर बनी फिल्म सुपर 30 को बेस्ट फिल्म और इस फिल्म के हीरो व बॉलिवुड स्टार ऋतिक रोशन को बेस्ट अभिनेता के लिये सम्मानित गया है। फिल्म के निर्देशक हैं विकास बहल। फिल्म में स्टार ऋतिक के साथ साथ हर पात्र ने जबरदस्त अभिनय किया है। विश्व भर में चर्चित गणितज्ञ आनंद कुमार ने इस फिल्म की जबरदस्त तारीफ की और कहा कि सभी ने अपनी अपनी भूमिका में जान डाल दी। बॉलिवुड स्टार ऋतिक के अभिनय ने काफी प्रभावित किया। उनके अभिनय को देख ऐसा लगा कि वे खुद पर्दे पर हैं। फिल्म सुपर-30 और फिल्म के हीरो ऋतिक को अवार्ड मिलने पर गणितज्ञ आनंद कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की और बधाई दी। गणितज्ञ आनंद कुमार के किरदार को निभाने के लिये ऋतिक ने कठिन मेहनत की। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म को काफी पंसद किया गया। ऋतिक के प्रशंसक पंकज चंद्रवंशी ने कहा कि फिल्म को देख आपको एक प्रेरणा मिलती है कि विषम परिस्थितियों में भी लगातार संघंर्ष करने से सफलता मिलती है। इस फिल्म का टैगलाइन 'राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, राजा वहीं बनेगा जो हकदार होगा', यह दर्शकों को काफी प्रभावित किया।

    Read more ...
  • एक्सिडेंट में अभिनेत्री शबाना आजमी गंभीर रूप से घायल।

    टाइम्स खबर timeskhabar.com बॉलिवुड अभिनेत्री शबाना आजमी सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। बुरी तरह घायल हो चुकी शबाना आजमी को पहले पनवेल के एमजीएम होस्पिटल में दाखिल कराया गया था। लेकिन ब्रेन से ब्लीडिंग नहीं रुकने की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया। कार में उनके पति व गीतकार-पटकथा लेखक जावेद अख्तर को हल्की चोटें आई हैं। लेकिन ड्राइवर घायल है। यह दुर्घटना आज दोपहर साढे तीन बजे हुई खालापुर(मुंबई से लगभ 55 किलोमीटर दूर) के निकट। बताया जाता है कि वे लोग पुणे से मुंबई आ रहे थे। उसी दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। एक्सिडेंट इतना जोरदार था कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह डेमेज हो गया। हादसे में शबाना के सिर, चेहरे और हाथ में चोट आई है।

    Read more ...
  •     
City4Net
Political