एक्सिडेंट में अभिनेत्री शबाना आजमी गंभीर रूप से घायल।

एक्सिडेंट में अभिनेत्री शबाना आजमी गंभीर रूप से  घायल।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

बॉलिवुड अभिनेत्री शबाना आजमी सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। बुरी तरह घायल हो चुकी शबाना आजमी को पहले पनवेल के एमजीएम होस्पिटल में दाखिल कराया गया था। लेकिन ब्रेन से ब्लीडिंग नहीं रुकने की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया। कार में उनके पति व गीतकार-पटकथा लेखक जावेद अख्तर को हल्की चोटें आई  हैं।  लेकिन ड्राइवर घायल है। यह दुर्घटना आज दोपहर साढे तीन बजे हुई खालापुर(मुंबई से लगभ 55 किलोमीटर दूर) के निकट। बताया जाता है कि वे लोग पुणे से मुंबई आ रहे थे। उसी दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। एक्सिडेंट इतना जोरदार था कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह डेमेज हो गया।  हादसे में शबाना के सिर, चेहरे और हाथ में चोट आई है।