बॉलीवुड स्टार इरफान खान नहीं रहे।

1
बॉलीवुड स्टार इरफान खान नहीं रहे।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

मुंबई से दुखद समाचार। अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले फिल्म स्टार साहेबजादे इरफान खान का निधन। वे इस दुनिया को छोड़कर चले गये। 28 फरवरी को उन्हें कोलन इंफेक्शन मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया था। 53 वर्षीय इरफान खान कैंसर( न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर) से पीड़‍ित थे। वे बीत साल हीं लंदन से इलाज कराकर आये थे। और कोकिलाबेन हॉस्पिटल में अपना चेकअप करवा रहे थे। 

बताया जाता है कि लंदन से आने केबाद वे फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहे। फिल्म अंग्रेजी मीडियम के शूटिंग के दौरान भी उनकी तबियत कभी कभी बिगड़ जाती थी। अभिनेता इरफान का जन्म 7 जनवरी 1967 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुआ था। हाल हीं में इनके माताजी सईदा बेगम भी गुजर गई। उनका निधन जयपुर में हुआ था लेकिन वे लॉकडाउन की वजह से अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाये थे। 

उन्होंने की फिल्मों में काम किये। उन्होने द वारियर, मकबूल, हासिल, द नेमसेक, रोग जैसी फिल्मों मे अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हासिल फिल्म के लिये उन्हें वर्ष 2004 का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। वे बॉलीवुड की 30 से ज्यादा फिल्मों मे अभिनय कर चुके। इरफान बॉलीवुड हीं नहीं हॉलीवुड में भी एक जाना पहचाना नाम हैं। वह ए माइटी हार्ट, स्लमडॉग मिलियनेयर और द अमेजिंग स्पाइडर मैन फिल्मों मे भी काम कर चुके हैं। 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। 60वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफ़ान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया।