राज्य

  • वरिष्ठ टेलीविजन पत्रकार मयूर परिख मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित।

    टाइम्स खबर timeskhabar.com टेलीविजन न्यूज़ क्षेत्र में दो दशकों का अनुभव रखने वाले मुंबई के वरिष्ठ टेलीविजन पत्रकार मयूर परिख को मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया । हाल ही में मुंबई विद्यापीठ द्वारा 'नेक' के अध्यक्ष डॉ. अनिल सहस्त्रबुद्धे की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मयूर परिख डॉक्टर की उपाधि से नवाजे गये। उनका थीसिस पत्रकारिता से संबंधित है। वर्तमान में, सभी टेलीविजन चैनलों को भारत सरकार द्वारा अपने समाचार कार्यक्रमों को एक्सेसिबल प्रारूप में प्रस्तुत करने के लिए अनिवार्य किया गया है, यानी ऐसे प्रारूप में जिसे दिव्यांग लोग समझ सकें।

    Read more ...
  • झारखंड : धनबाद शहर में आयोजित टुसू पर्व हर्षोल्लास की चर्चा चारो ओर। पूर्व पार्षद गणपत महतो ने कहा जागरूकता के लिये हर साल होंगे ऐसे कार्यक्रम।

    टाइम्स खबर timeskhabar.com 31 दिसंबर (2022) धनबाद के लिये ऐतिहासिक दिन रहा। डहरे टुसू पर्व के मौके पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। पूरे वातावरण में सांस्कृतिक उल्लास का माहौल था। ऐसा भव्य समारोह पहले कभी नहीं देखा गया। वृहद झारखंड कला-संस्कृति मंच के बैनर तले और पूर्व पार्षद गणपत महतो के नेतृत्व में निकाले गये इस शोभा यात्रा की भव्यता देखते हीं बन रही थी। ढोल, नगाड़े और मांदर की गूंज से पूरा आकाश गूंज रहा था। महिला-पुरूष, बच्चे, वृद्ध, छात्र-छात्राएं सभी हर्षोंल्लास से सराबोर थे। स्थानीय लोक गीत और नृत्य की धूम थी। लाखों की संख्या में इकठ्ठे लोगों के बीच हर्षोल्लास देखते हीं बन रहा था। क्या माताएं, क्या बहनें सभी लोंगों के बीच ऐसी उमंग की मानों आकाश से साक्षात ईश्वर अपना आशीर्वाद दे रहे हों। शोभा यात्रा की शुरूआत दोपहर 12 बजे से धनबाद के सरायढेला क्षेत्र से हुई और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए शहीद रणधीर वर्मा चौक तक पहुंची। घंटों तक चले इस शोभा यात्रा में पूरे समय लोग सांस्कृतिक गायन के साथ झूमते रहे।

    Read more ...
  • झारखंड : स्थानीय नीति और ओबीसी को 14 की वजाय 27 प्रतिशत आरक्षण विधान सभा से पारित। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे ऐतिहासिक बताया।

    राजेश कुमार चंद्रवंशी, टाइम्स खबर timesskhabar.com 11 नवंबर (2022) झारखंड के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दो साहसिक और ऐतिहासिक फैसले विधान सभा से पारित हो गये - पहला, ओबीसी आरक्षण को 14 प्रतिशत से बढाकर 27 प्रतिशत कर दिया गया और दूसरा, वर्ष 1932 के आधार पर स्थानीय नीति और आरक्षण संशोधन विधेयक पर विधायिका की मुहर लग गई। मुख्यमंत्री सोरेन ने इसे ऐतिहासिक बताया। विधान सभा हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा । सबसे पहले विधान सभा से पारित उपरोक्त दोनों विधेयक के बारे में जानते हैं :

    Read more ...
  • शिवसेना : शिवसेना दो भागों में विभाजित। उद्धव अध्यक्षता वाली शिवसेना का नया चुनाव चिन्ह 'मशाल' तो शिंदे नेतृत्व वाले शिवसेना का चुनाव चिन्ह 'दो तलवार और एक ढाल'

    टाइम्स खबर डेस्क timeskhabar.com महाराष्ट्र का प्रमुख राजनीतिक दल शिवसेना दो भागों में विभाजित हो गया। मूल धड़े के प्रमुख उद्धव ठाकरे हैं तो अलग होकर पार्टी बनाने वाले शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे। शिवसेना में इससे पहले भी बगावत हुई है लेकिन इतना बड़ा विभाजन कभी नहीं हुआ। पार्टी का मूल नाम शिवसेना और चुनाव चिन्ह तीर-धनुष फ्रीज कर लिया गया है और दोनों हीं गुटों को उनके द्धारा सुझाये गये नामों के अनुसार पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया चुनाव आयोग द्धारा।

    Read more ...
  • उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सुर्खियों में, देर रात अस्पतालों का जायजा।

    टाइम्स खबर डेस्क timeskhabar.com RJD लीडर व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी काफी वाहवाही हो रही है। अब लोगों को आने वाले समय में बिहार के सरकारी अस्पतालों से अच्छी सेवा मिलने की उम्मीद है। दरअसल उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 6 सितंबर की देर रात पटना के कई अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कुछ में तो स्थिति ठीक मिली, लेकिन पटना के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच की हालत देख वो बिफर पड़े। वे मौके पर ही हॉस्पिटल के अधिकारियों से पूछताछ की। औचक निरीक्षण के बाद तेजस्वी यादव ने कहा- "हमने पीएमसीएच, न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल और गार्डनीबाग अस्पताल का निरीक्षण किया। दो अस्पतालों में डॉक्टर मौजूद थे, जिनमें पर्याप्त दवाएं और कर्मचारी थे। लेकिन पीएमसीएच में टाटा वार्ड की हालत खराब दिखी।" मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तेजस्वी जब पीएमसीएच पहुंचे तो उन्हें अस्पताल के बरामदे के फर्श पर चारों तरफ गंदगी और मेडिकल कचरा दिखा। वहीं मरीज भी पड़े मिले। जिसके बाद वो अस्पताल की हालत देख वह हैरान रह गए। शवों को अस्पताल के मोर्चरी में ठीक से नहीं रखा गया था। अस्पताल में आवारा जानवर भी घूमते देखे दिखे

    Read more ...
  • रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह : राज्यपाल रमेश बैस के हाथों छात्र सम्मानित। उन्होंने संस्थापक रामचंद्र चंद्रवंशी की तारीफ की और शुभकामनाएं दी कि विश्वविद्यालय देश के अग्रणी निजी विश्वविद्यालय में सुमार हो.

    टाइम्स खबर timeskhabar.com झारखंड के विश्रामपुर स्थित रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय (Ramchandra Chandravanhi University)के प्रथम दीक्षांत समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि राज्य के गवर्नर रमेश बैस ने विश्वविद्यालय के संस्थापक रामचंद्र चंद्रवंशी की सराहना की और कहा कि उन्होंने पिछड़े व नक्सल उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में कई शिक्षण संस्थान स्थापित किये व निजी विश्वविद्यालय की स्थापना कर शिक्षा का अलख जगाया। रामचंद्र चंद्रवंशी जी की सोच सराहनीय है। युवाओं को शिक्षा के प्रति जगरूक किया और बच्चों के हाथों में कलम थमाया। शुभकामनाएं देते हुए गवर्नर बैस ने कहा कि यह विश्वविद्यालय देश के अग्रणी निजी विश्वविद्यालय में सुमार हो। महान स्वत्रंता सेनानी नीलांबर-पीतांबर की इस पावन धरती पर स्थापित यह विश्वविद्यालय अन्य राज्यों के विश्वविद्यालयों से बेहतर बने।

    Read more ...
  • संघीय ढांचे को बचाने के लिये IPS-IPS से संबंधित मामले में मुख्यमंत्री सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। कहा केंद्र का संशोधित प्रस्ताव संघीय ढांचे की भावना के विपरीत है।

    टाइम्स खबर timeskhabar.com झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के नियुक्ति व प्रतिनियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और विरोध के साथ अपना पक्ष रखा। दरअसल केंद्र सरकार आईएएस और आईपीएस की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकारों की मंजूरी वाली अनिवार्यता को खत्म करने की तैयारी में है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री सोरेन ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित संशोधन पर सवाल उठाये हैं। इसके बाद देश के सबसे ताकतवर ब्यूरोक्रेटस को लेकर राष्ट्रीय बहस छिड़ चुकी है।

    Read more ...
  • परिणय सूत्र में बंधे आरजेडी लीडर तेजस्वी यादव और एलेक्सिस।

    ग्लोबल खबर globalkhabar.com आरजेडी लीडर तेजस्वी यादव और एलेक्सिस (राशेल) 9 दिसंबर को परिणय सूत्र में बंध गये। इसी दिन विवाह से पहले सगाई की रस्म अदायगी की गई। विवाह का आयोजन उनकी बहन सांसद मीसा भारती के दिल्ली स्थित सैनिक फार्म हाउस में की गई। इस मौके पर उनके माता-पिता क्रमश : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी व आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव और बड़े भाई तेज प्रताप यादव समेत पूरे परिवार ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस विवाह समारोह में पारिवारिक मित्र अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थे। बताया जाता है कि तेजस्वी और राशेल दोनों ही पुराने मित्र हैं। और एक सूत्र में बंधने का निर्णय लिया। कोरोना काल की वजह से कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया। ऐहतियातन सुरक्षा के मजबूत इंतजाम किये गये थे।

    Read more ...
  • आईपीएस हेमंत नगराले बने मुंबई पुलिस के नये कप्तान।

    टाइम्स खबर timeskhabar.com मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के निकट स्थित स्कॉर्पियो में मिले विस्फोटक प्रकरण ने मुंबई पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है। इस मामले में जहां एक ओर एनआईए ने सचिन वाजे को गिरफ्तार कर लिया वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को आयुक्त पद से हटाकर डीजीपी होमगार्ड विभाग में ट्रांसफर कर दिया है। क्योंकि इस मामले में परमबीर सिंह पर सवाल उठाये जाने लगे थे। परमबीर सिंह की जगह हेमंत नगराले को मुंबई पुलिस का नया कप्तान (पुलिस आयुक्त) बनाया गया है। इस बात की जानकारी खुद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर दी।

    Read more ...
  • उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था अच्छी है। विपक्ष का काम सिर्फ आरोप लगाना है। - बीजेपी सांसद नीरज शेखर ।

    बीजेपी सांसद नीरज शेखर ने कहा कि हमलोग किसान के साथ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा से कहते आये हैं कि वे किसानों के साथ हैं । उनके हित के लिये हर संभव कोशिश हो रही है। नीरज शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र हैं। उनके निधन के बाद हीं वे राजनीति में सक्रिय हुए। पहले बलिया से सांसद चुने गये। समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और राज्य सभा सांसद भी चुने गये। बाद में वे समाजवादी पार्टी को छोड़ बीजेपी में शामिल हुए। बीजेपी ने भी उन्हें राज्य सभा सांसद बनाया।

    Read more ...
  •     
City4Net
Political