आईपीएस हेमंत नगराले बने मुंबई पुलिस के नये कप्तान।

1
आईपीएस हेमंत नगराले बने मुंबई पुलिस के नये कप्तान।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के निकट स्थित स्कॉर्पियो में मिले विस्फोटक प्रकरण ने मुंबई पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है। इस मामले में जहां एक ओर एनआईए ने सचिन वाजे को गिरफ्तार कर लिया वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को आयुक्त पद से हटाकर डीजीपी होमगार्ड विभाग में ट्रांसफर कर दिया है। क्योंकि इस मामले में परमबीर सिंह पर सवाल उठाये जाने लगे थे। परमबीर सिंह की जगह हेमंत नगराले को मुंबई पुलिस का नया कप्तान (पुलिस आयुक्त) बनाया गया है। इस बात की जानकारी खुद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर दी। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के नये पुलिस कप्तान हेमंत नगराले एक शानदार पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने कई बड़े से बड़े आपराधिक मामले सुलझाये और कई के हिस्सा रहे हैं, इनमें चर्चित हर्षद मेहता-केतन पारेख स्केम प्रकरण और साल 2008 में मुंबई में हुए आंतकी हमले शामिल  हैं। 

- हेमंत नगराले 1987 बैच के महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।

- उन्होंने चंद्रपुर, नागपुर और मुंबई से अपनी पढाई पूरी की।    

- आईपीएस नगराले की पहली पोस्टिंग नक्सल प्रभावित चंद्रपुर जिले में हुई।

- 1992 में बाबरी प्रकरण के दौरान जब देशभर में दंगे हो रहे थे तब वे सोलापुर में थे और उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर सोलापुर में किसी प्रकार की वारदात नहीं होने दी। 

- चर्चित केतन पारेख और हर्षद मेहता से जुडे शेयर घोटाले प्रकरण मामले को सुलझाने में बतौर पुलिस अधिकारी उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

- साल 2008 में मुंबई में पाकिस्तानी आंतकवादियों ने मुंबई पर हमला किया तो उस दौरान उन्होंने ताज होटल और लियापोल्ड कैफे में लोगों को बचाने अहम भूमिका निभाई।  

बहरहाल, ये सब कुछ उदारहण भर थे। मुंबई के नये सीपी हेमंत नगराले पर बड़ी जिम्मेदारी है। मुंबई पुलिस आयुक्त का पद काफी प्रतिष्ठित माना जाता है।