दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2020 : गणितज्ञ आनंद कुमार पर आधारित फिल्म सुपर-30 को बेस्ट फिल्म और ऋतिक रोशन को बेस्ट अभिनेता का अवार्ड।

1
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2020 :  गणितज्ञ आनंद कुमार पर आधारित फिल्म सुपर-30 को बेस्ट फिल्म और ऋतिक रोशन को बेस्ट अभिनेता का अवार्ड।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

फिल्मी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अवार्ड दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2020 का ऐलान कर दिया गया है। अभी हाल हीं में मुंबई में आयोजित दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2020 का आयोजन किया गया जिसमें बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार पर बनी फिल्म सुपर 30 को बेस्ट फिल्म और इस फिल्म के हीरो व बॉलिवुड स्टार ऋतिक रोशन को बेस्ट अभिनेता के लिये सम्मानित गया है। फिल्म के निर्देशक हैं विकास बहल। फिल्म में स्टार ऋतिक के साथ साथ हर पात्र ने जबरदस्त अभिनय किया है। 

विश्व भर में चर्चित गणितज्ञ आनंद कुमार ने इस फिल्म की जबरदस्त तारीफ की और कहा कि सभी ने अपनी अपनी भूमिका में जान डाल दी। बॉलिवुड स्टार ऋतिक के अभिनय ने काफी प्रभावित किया। उनके अभिनय को देख ऐसा लगा कि वे खुद पर्दे पर हैं। फिल्म सुपर-30 और फिल्म के हीरो ऋतिक को अवार्ड मिलने पर गणितज्ञ आनंद कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की और बधाई दी। 

गणितज्ञ आनंद कुमार के किरदार को निभाने के लिये ऋतिक ने कठिन मेहनत की। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म को काफी पंसद किया गया। ऋतिक के प्रशंसक पंकज चंद्रवंशी ने कहा कि फिल्म को देख आपको एक प्रेरणा मिलती है कि विषम परिस्थितियों में भी लगातार संघंर्ष करने से सफलता मिलती है। इस फिल्म का टैगलाइन 'राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, राजा वहीं बनेगा जो हकदार होगा', यह दर्शकों को काफी प्रभावित किया।