फिल्म स्टार सुशांत सिंह की मौत। आत्महत्या को लेकर पुलिस जांच में जुटी। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

1
फिल्म स्टार सुशांत सिंह की मौत। आत्महत्या को लेकर पुलिस जांच में जुटी। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

बॉलिवुड से एक दुखद समाचार। फिल्मी दुनिया में अपना एक स्थान बना चुके फिल्म स्टार सुशांत राजपूत ने आत्महत्या कर ली, मुंबई के बांद्रा स्थित अपने निवास पर। उन्होंने आत्महत्या क्योंकि इस बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। और न ही कोई सुसाइड नोट मिला है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस खबर के आने के बाद से उनके परिवार और बॉलिवुड समेत तमाम उनके प्रशंसकों में दुख का माहौल है। वे एक अच्छे अभिनेता और बेहतरीन इंसान थे। उनके आत्महत्या से सभी हैरान हैं। 

- बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन में थे। 

- आत्महत्या के बारे में घर नौकर ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। 

- खबर सुनने के बाद पिता के के सिंह की तबीयत बिगड गई है। 

सुशांत सिंह ने अपनी करियर की शुरूआत छोटे पर्दे यानी टीवी से की थी। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान रहे एम एस धोनी पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टीरो" काफी हीट रही। उन्होंने फिल्म स्टार आमिर खान के साथ भी फिल्म पीके में काम किया था। फिल्म छिछोरे में सुशांत ने लीड भूमिका निभाया था। 

बिहार के रहने वाले थे सुशांत सिंह :

मूल रूप से बिहार के पुर्णिया जिले के रहने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत। उनका जन्म राजधानी पटना में 21 जनवरी 1986 को हुआ था। इनका पृष्टभूमि काफी साधारण है। परिवार के लोग पूर्णिया में खेती-किसानी करते हैं। चाचा नीरज कुमार बबलू बीजेपी विधायक हैं। इनकी माताजी का निधन साल 2002 में ही हो गया था। वे मेधावी छात्र भी रहे। इंजीनियरिंग की पढाई करने के बाद वे फिल्म की ओर अपना रूख किया था। फिल्म में हीरो बनना उनका सपना था। 

सुशांत सिंह राजपूत अविवाहित थे। वे टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशनशिप में थे। बाद में दोनो को बीच विवाद हुआ और दुरिया बढ गई। कहा जा रहा है कि एक सप्ताह पहले हीं अंकिता की किसी बिजनेसमैन से सगाई हुई है।  यह भी महत्वपूर्ण है कि उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की भी एक इमारत से गिरने से मौत हो गई। वे नशे की हालत में थी। पहले यह खबर आई थी कि उसने आत्महत्या की है। 

बहरहाल सुशांत सिंह के परिवार में शोक व्याप्त है। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। पिता के के सिंह की तबियत बिगड़ चुकी है। सुशांत के माम ने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। परिवार को अंदेशा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है।