दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगी अभिनेत्री आशा पारेख।

1
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगी अभिनेत्री आशा पारेख।

टाइम्स खबर  timeskhabar.com

दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुकी अभिनेत्री आशा पारेख का जन्म 2 अक्टूबर 1942 को मुंबई में हुआ। उनका 80वां जन्मदिन होगा। इससे पहले उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। पुरस्कार समारोह 30 सितंबर को तय है। यह पुरस्कार उन्हें साल 2020 के लिये दिया जा रहा है। काफी लंबे अरसे यानी 37 साल बाद किसी अभिनेत्री को यह सम्मान दिया जायेगा। इनसे पहले साल 1983 में अभिनेत्री दुर्गा खोटे को दिया गया था। इस पुरस्कार की शुरूआत साल 1969 में हुआ था। आशा पारेख की कई फिल्में हिट रही हैं -  तीसरी मंज़िल, दो बदन, लव इन टोक्यो, मैं तुलसी तेरे आँगन की, कटी पतंग ......।