बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर का निधन। इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले उन्होंने कहा कि उन्हें आंसुओं के साथ नहीं बल्कि मुस्कुराहट के साथ याद किया जाना चाहिये।

1
बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर का निधन। इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले उन्होंने कहा कि उन्हें आंसुओं के साथ नहीं बल्कि मुस्कुराहट के साथ याद किया जाना चाहिये।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

मुंबई स्थित बॉलीवुड से दुखद खबर। बीते दो दिनों में ( 29 अप्रैल इरफान खान और 30 अप्रैल ऋषि कपूर)  दो फिल्म स्टार की मृत्यु। आज सुबह पौने 9 बजे फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे कैंसर से पीड़ित थे। साल 2018 में मालूम चला कि ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने अपना इलाज न्यूयॉर्क (अमेरिका) में कराये। वहां लगभग एक साल तक रहे। फिर बीते साल 2020 के सितंबर महीने में वापस भारत आये। इस दौरान उनकी पत्नी व अभिनेत्री नीतू सिंह हमेशा उनके साथ रही। 

बताया जाता है कि उन्होंने अपने बीमारी को कभी हावी होने नहीं दिया। उनकी फैमिली की तरफ से जारी नोट में लिखा गया है कि वे आंसुओं के साथ नहीं बल्कि मुस्कुराहट के साथ याद किए जाना चाहते हैं। अमेरिका हो या भारत कहीं भी अपने इलाज के दौरान वे हमेशा खुश और जिंदगी को पूरी तरह से जीने के लिए उत्साहित रहे। 

- अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था।  

- वे फिल्म जगत के शंहशाह राज कपूर के बेटे और फिल्म सम्राट पृथ्वीराज कपूर के पोते थे। 

- फिल्म मेरा नाम जोकर इनकी पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने अपने पिता के बचपन की एक्टिंग की थी। 

- अभिनेत्री नीतू सिंह से इनकी शादी 22 जनवरी 1980 को हई। दो संताने हैं - पुत्र व फिल्म स्टार रणबीर कपूर और बेटी व  ड्रैस डिजाइनर रिदीमा कपूर  । दो सुपर स्टार अभिनेत्री करिश्मा कपूर और करीना कपूर इनकी भतिजियां हैं। 

वे अपने जमाने के सुपर स्टार रहे हैं। उन्होंने कई हीट फिल्में दी हैं। फिल्मों के मार्फत सामाजिक संदेश दिये हैं। फिल्म बॉबी ने उनकी एक पहचान बनाई। उन्हें फिल्म बॉबी के लिए साल 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दिये गये। साल 2008 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है। 1971 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किया।