दिल्ली-मुंबई स्थित बीबीस दफ्तर पर आयकर विभाग का छापा। बीजेपी ने छापे को सही ठहराया। कांग्रेस-सपा समेत विपक्ष ने विरोध जताया, कहा सरकार आलोचना से डरती है।

1
दिल्ली-मुंबई स्थित बीबीस दफ्तर पर आयकर विभाग का छापा। बीजेपी ने छापे को सही ठहराया। कांग्रेस-सपा समेत विपक्ष ने विरोध जताया, कहा सरकार आलोचना से डरती है।

टाइम्स खबर डेस्क timeskhabar.com

राजधानी दिल्ली और मुंबई स्थित ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC)के दफ्तर में आयकर विभाग का छापा। इसको लेकर राजनीतिक घमासान मचा। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी आलोचना से डरती है वहीं बीजेपी ने इस कार्रवाई को सही ठहराया और कहा कि देश संविधान से चलता है। बीबीसी ने कहा कि वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

- दिल्ली और मुंबई स्थित  BBCके दफ्तर में आयकर विभाग का छापा।

- जो पत्रकार और कर्मचार थे दफ्तर में थे उन्हें मोबाइल यूज करने से रोका गया। बीबीसी की ओर से उन कर्मचारियों को दफ्तर आने से मना किया जो आने वाले थे।

- इस कार्रवाई के बारे में बीबीसी दिल्ली ने लंदन स्थित अपने मुख्यालय को सूचित किया।

बीजेपी ने कार्रवाई को उचित बताया :

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने जहां बीबीसी दफ्तर में हुए आयकर छापे को सहीं ठहराया वहीं कांग्रेस समेत विपक्ष पर भी जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ...

- BBC दरअसल भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन है। ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने भी बीबीसी को बोल्शेविक ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन बताया था।

- बीबीसी भारत के खिलाफ जहरीला एजेंडा चला रहा है। भारत विरोधी है।

- आयकर विभाग की कार्रवाई का विरोध करने वाले भी बीबीसी के साथ है।

- बीबीसी का काला इतिहास रहा है।

- आखिर क्यों कांग्रेस पार्टी व समाजवादी पार्टी समेत तमाम विपक्षी दल क्यों देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े हो जाते हैं।

- कांग्रेस पार्टी को याद करना चाहिए कि किस तरह से देश की पूर्व प्रधानमंत्री ने खुद बीबीसी पर बैन लगाया था।

- किसी भी संस्थान को यह हक नहीं  कि वह अपना एजेंडा चलाए। किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।   

- कोई भी एजेंसी , मीडिया से जुड़ी कंपनी हो, अगर भारत में काम कर रही है तो  उसे भारत के कानून को मानना होगा ।

- बीबीसी रिपोर्टिंग करे, कोई रोक नहीं। भारत का संविधान निष्पक्ष पत्रकारिता का अधिकार देता है।  

 

बीबीसी पर बीजेपी का आरोप : 

- बीबीसी के एक कार्यक्रम में कश्मीरी आतंकी का महिमामंडन किया। उसे करिश्माई युवा उग्रवादी बताया।

- एक आतंकवादी जो भारत की अखंडता को चुनौती देता है। उसे बीबीसी करिश्माई बता रहा है।

- बीबीसी भारत के संविधान को चोट पहुंचाने की कोशिश करता है।

- बीबीसी भारतीय संस्कृति को जाने बिना होली को गंदा त्योहार बताता है।

- महात्मा गांधी जी को हम सभी आदर करते हैं लेकिन बीबीसी भारतीय प्रतीकों को निशाना बनाती है। 

बीजेपी पर कांग्रेस का आरोप - 

बीबीसी के दफ्तर पर आयकर विभाग के छापे को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार और बीजेपी को निशाना बनाया। पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा कि अभी देश में अघोषित आपातकाल है। यहां हम अडानी के मामले में JPC (संयुक्त संसदीय समिति) की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है।  कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में नाम लिए बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डरपोक तानाशाह कहा गया है। वहीं  पार्टी महासचिव के.सी वेणुगोपाल ने'बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर विभाग के छापे को लेकर कहा कि इससे दिखती है कि सरकार कितनी हताश है। आलोचना से डरने वाली सरकार है।  विपक्ष का कहना है बीबीसी ने गुजरात दंगे पर  एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है जिस पर बीजेपी ने आपत्ती जताई। सरकार ने बैन किया। अब प्रतिक्रिया स्वरूप छापेमारी है।