प्नधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक लीडर हैं। उनका तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय - लोजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार।

1
प्नधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक लीडर हैं। उनका तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय  - लोजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने जहां ओबीसी जनगणना का समर्थन किया, वहीं रामचरित मानस विवाद पर उन्होंने कहा कि यह आस्था का मामला है। इस पर विवाद नहीं होनी चाहिये। राजकुमार राज ओबीसी चंद्रवंशी  समाज से हैं। ओबीसी समाज समेत सभी वर्गों पर अच्छी पकड़ हैं। देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ग्लोबल खबर से बातचीत में अपने विचार व्यक्त किये।     प्रश्न 1. तुर्की में आये जोरदार झटके में 20 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई।  हजारों-हजार गंभीर रूप से घायल हैं। भूकंप की खबर मिलते ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध स्तर पर भारत से बड़ी राहत और मेडिकल टीम रवाना कर दिये। जबकि तुर्की भारत के रहा है। पीएम की इस कदम की वैश्विक तारीफ हो रही है। आपकी प्रतिक्रिया।

उत्तर 1. प्नधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार मजबूत हो रहा है। विदेश नीति शानदार है। वे वैश्विक लीडर हैं।उनके इस कदम से यह साफ हो गया है विरोधी भी अगर संकट में हो तो उसे मदद करना चाहिए। इस कदम से तुर्की का भारत के प्रति सकारात्मक विचार बन रहा है।   

 

प्रश्न  2. बिहार में जातीय जनगणना जारी है । उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भी OBC जातीय जनगणना की मांग की जा रही है। आपके क्या विचार हैं?

उत्तर 2. जातीय जनगणना का पक्षधर रहा हूं।  जातीय जनगणना होनी चाहिये। इससे जातियों की संख्या पता चलेगी और उसके आधार पर कल्याणकारी योजनाएं लागू करने में सुविधा होगी। जहां तक ओबीसी जनगणना का सवाल है तो यह अति आवश्यक है।

 

प्रश्न 3. जातीय जनगणना पर बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व कुछ नहीं कह रही है. लेकिन राज्यों में बीजेपी से जुडे लीडर इसकी मांग कर रहे हैं। क्या आप अपने राज्य में जातीय जनगणना कराने के पक्ष में हैं?

उत्तर 3. इसमें सोचविचार की कोई बात नहीं है। मैं सदैव जातीय जनगणना के पक्ष में रहा हूं।  झारखंड में जातीय जनगणना होनी चाहिये। राज्य सरकार से मैं इसकी मांग भी करता रहा हूं। 

 

प्रश्न 4. रामचरित मानस पर जो विवाद हुए इस पर आपका क्या कहना है?

उत्तर 4.  राम चरित्र मानस धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला है। इस पर बिहार के शिक्षा मंत्री को विवादित बयान नहीं देना चाहिये था। बिल्कुल बेतुका बयान है। धार्मिक भावनाओं के विपरीत है।

 

प्रश्न 5. साल 2024 में लोक सभा चुनाव होने हैं। क्या आपको लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी लगातार तीसरी बार  सरकार बना पायेगी?

उत्तर 5. देश में पीएम नरेंद्र मोदी जी का कोई विकल्प नहीं है। विपक्षी पार्टियों में प्रधानमंत्री के कई दावेदार हैं और आपस में एकता भी नहीं है। पूरा विपक्ष मिलकर भी नरेंद्र मोदी जी का मुकाबला नहीं कर सकेगा और अपार बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे ।

 

प्रश्न 6. आपकी पार्टी कितनी सीटों पर आगामी लोक सभा चुनाव लड सकती है?

उत्तर 6. पिछले लोकसभा में मेरी पार्टी के 6 सांसद जीते, 7 सीटों पर हम लोगों ने बिहार में लड़ा था । वर्तमान में एनडीए गठबंधन में जितनी सीटें हमारी पार्टी को मिलेगी, उस पर मजबूती से लड़ा जाएगा इस बार बिहार के अलावा झारखंड में भी लोजपा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। पार्टी का जनाधार लगातार बढता जा रहा है। अंतिम फैसला पार्टी नेता हीं करेंगे।

  

प्रश्न 7. आम बजट को लेकर आप क्या सोचते हैं? क्या आगामी लोक सभा चुनाव में एनडीए को लाभ मिलेगा?

उत्तर 7. यह बजट राष्ट्र के गौरव के लिए समर्पित है। आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने वाला है।  इससे निश्चित रूप से एनडीओ को भरपूर मदद मिलेगी और आने वाले चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी ।