समाजवादी नेता व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव नहीं रहे।

1
समाजवादी नेता व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव नहीं रहे।

टाइम्स खबर डेस्क  timeskhabar.com

समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष व  संरक्षक मुलायम सिंह यादव 10 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह गये।  वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे, उन्हें बीते दिनों गुरुग्राम (हरियाणा) के मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया था। यहीं उन्होंने आखिरी सांस ली सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर। खबर फैलते हीं परिवार व समर्थक समेत पूरे देश में शोक की लहर व्याप्त है। उनके गृह राज्य उत्तर प्रदेश में  तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया  उनका अंतिम संस्कार सैफई ( इटावा) में राजकीय सम्मान के साथ 11 अक्टूबर को किया जायेगा। इनका जन्म सैफई में हीं 22 नवंबर 1939 को हुआ था।

82 वर्षीय देश के पूर्व रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी, मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस लीडर राहुल गांधी समेत तमाम हस्तियों ने शोक व्यक्त किया।   श्री मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर उनके पुत्र व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट किया  - मेरे आदरणीय पिताजी और सबके नेताजी नहीं रहे। 

वे वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से सांसद थे। रक्षा मंत्री रहे। इतना हीं नहीं उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। कुल 10 बार विधायक और 7 बार सांसद चुने गये।