असमय हीं अलविदा कह गये वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र प्रसाद।

1
असमय हीं अलविदा कह गये वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र प्रसाद।

टाइम्स खबर  timeskhabar.com

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र प्रसाद असमय हीं इस दुनिया को अलविदा कह गये। दिल्ली में बीती रात हर्ट अटैक से उनका निधन हो गया। इस समाचार ने सभी लोगों को स्तब्ध कर दिया। उनकी उम्र 58 साल थी। हिंदी पत्रकारिता के भीष्म पितामह राजेंद्र माथुर के प्रिय शिष्य थे। उपेंद्र प्रसाद जी नवभारत टाइम्स दिल्ली में सहायक संपादक तथा पटना में उप स्थानीय संपादक का दायित्व निर्वहन कर चुके थे। इनकी लेखनी काफी प्रभावशाली थी। इनके अधिकांश राजनीतिक व आर्थिक विश्लेषण सटीक सिद्ध होते रहे। मंडल-कमंडल के दौर में इन्होंने जो आर्टिकल लिखा वे काफी चर्चित होते रहे। इन्होंने मंडल कमिशन का खुलकर समर्थन किया।

ईमानदारी के मिसाल थे। सादा जीवन व उच्च विचार इनकी प्राथमिकता थी। नवभारत टाइम्स छोड़ने के बावजूद इनके कलम कभी रूके नहीं। वे अपनी लेखनी से देश और समाज को दिशा देते रहे।  

दिल्ल स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और  देश के प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान जेएनयू से पढाई पूरी करने के बाद उन्होंने  पत्रकारिता को अपना करियर बनाये।   30 सालों से अधिक का अनुभव था। वे राजनीति, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र के विशेषज्ञ थे। टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के प्रतिष्ठित हिन्दी अखबार नव भारत टाइम्स के रेजिडेंट संपादक रहे। संपादकीय पृष्ठ पर राजनीतिक और आर्थिक विषयों से संबंधित उनके कई लेख प्रकाशित हो चुके हैं, नवभारत टाइम्स सहित कई अखबारों में।