रूस की विजय दिवस : नाटो से अपने देश को बचाने के लिये रूस की सेना देश की रक्षा में लगें हैं - राष्ट्रपति पुतिन।

1
रूस की विजय दिवस : नाटो से अपने देश को बचाने के लिये रूस की सेना देश की रक्षा में लगें हैं - राष्ट्रपति पुतिन।

 टाइम्स खबर डेस्क timeskhabar.comरूस में 9 मई को दूसरे विश्व युद्ध में नाजियों पर तत्कालीन सोवियत संघ की जीत की याद में विजय-दिवस मनाया गया। इस मौके पर रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने रेक-स्क्वायर पर आयोजित विजय समारोह में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि रूस की रक्षा के लिये यह कदम उठाना जरूरी था। पश्चिमी देश लगातार रूस को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, रूस की सीमाओं पर परमाणु बम और मिसाइलें तैनात की जा रही है।

एक भव्य सैन्य पैरेड में महिला सैनिक समेत हजारों सैनिकों के साथ आधुनिक मिसाइलें और एस 400 का प्रदर्शन किया गया। एक तरह से रूस ने विश्व के सामने अपनी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश रूस पर हमले की साजिश रच रहे थे। हमारी सेना ने सही समय पर उचित कार्रवाई की। देश की रक्षा कर रहे हैं रूसी सैनिक। राष्ट्रपति पुतिन के भाषण से पहले रूसी अधिकारियों की ओर से बयान आया कि यदि नाटो ने रूस के लिये खतरा पैदा किया तो आधे घंटे में नाटो देशों को खत्म कर दिया जायेगा। 

रूसी नागरिकों ने पुतिन के फैसले का स्वागत करते हुआ कहा कि रूस ने यूक्रेन पर हमला नहीं किया है, ये सब कुछ अपने देश को बचाने के लिये मिलीट्री ऑपरेशन है.