सपा की सरकार बनी तो सिर्फ आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को नौकरी। 300 युनिट तक बिजली मुफ्त - सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

1
सपा की सरकार बनी तो सिर्फ आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को नौकरी। 300 युनिट तक बिजली मुफ्त - सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

देश में बेरोजगार युवाओं की संख्या लगातार बढती जा रही है।  ने वाले दिनों यह विकराल रूप ले सकता है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि यदि उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो 22 लाख युवाओं को आईटी क्षेत्र में नौकरी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनते हीं इस दिशा की ओर कार्य शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि जब उनकी पूर्व में सरकार थी तो 18 लाख लैपटॉप बांटे गये थे। 

अखिलेश यादव ने कई वादे किये हैं जिनमें प्रमुख हैं युवाओं को रोजगार देने के अलावा किसानों को सिंचाई के लिये मुफ्त बिजली और आम लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जायेगी। बच्चों को लैपटॉप दिया जायेगा। अखिलेश यादव के नेतृत्व में इससे पहले साल 2012 से लेकर साल 2017 तक सपा की सरकार थी। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास के लिये कई ठोस काम किये। आईटी को बढावा देने के लिये छात्रों के बीच 18 लाख फ्री लैपटॉप बांटे। राज्य में शानदार सड़को का निर्माण और मेट्रो के कार्य को बढाया।   

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव मैनपुरी जिले के करहल विधान सभा से चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश का कहना है कि वे उत्तर प्रदेश को आईटी-हब बनाना चाहते हैं। आज के दौर में इसका काफी महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि पिछली बार उनकी सरकार बन जाती तो अबतक यहां आईटी हब बन गया होता। इस क्षेत्र में जहां बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार दिया जा सकता है, वहीं राज्य के विकास भी तेजी से होंगे। सपा सरकार के समय बड़ी संख्या में आईटी क्षेत्र में जो रोजगार मिले वो मात्र उदाहरण भर है। सपा की सरकार बनने के बाद गाजियाबाद, आगरा और बरेली में आईटी हब बनाया जा सकता है।