कांग्रेस भर्ती-विधान : कांग्रेस सरकार बनते हीं 8 लाख महिलाओं समेत 20 लाख युवाओं को रोजगार - कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

1
 कांग्रेस भर्ती-विधान : कांग्रेस सरकार बनते हीं 8 लाख महिलाओं समेत 20 लाख युवाओं को रोजगार - कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की प्रभारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड़्रा और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी मौजूद थे। कांग्रेस पार्टी ने घोषणापत्र को भर्ती-विधान नाम दिया है। इसे विस्तार से बताते हुए कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने कहा कि आज का युवा शिक्षित हैं लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। वे त्रस्त और दुखी हैं। इसलिये हमारी कोशिश है कि युवाओं की हर समस्या का निदान इस भर्ती-विधान के तहत पूरी हो।  इस चुनाव में प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं, नारे के तहत एक अभियान चला रखा जिसे अच्छा-खासा समर्थन भी मिल रहा है। युवाओं को रोजगार मिले, इसे केंद्र में रखते हुए एक गीत भी जारी किया गया। सघन चुनावीअभियान में जुड़ी प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र भर्ती-विधान के तहत जो ऐलान किया है वे विभिन्न हैं - 

1.  20 लाख लोगों को रोजगार देना और भर्ती प्रक्रिया में सुधार करना।  20 लाख नौकरी गारंटी में 8 लाख पद महिलाओं केलिये।  

2. शिक्षा बजट में वृद्धि आदि। माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभागों में खाली पदों को भरा जायेगा। प्राथंमिक विद्यालयों के 1.5 लाख खाली पद भरे जायेंगे। 

3. छात्रों व युवाओं की सुविधाओं के लिये परीक्षा कैलेंडर जारी किया जायेगा जिसमें भर्ती विज्ञापन और परीक्षा की नियुक्ति और तारीखें दर्ज होंगी। 

4. छात्रों में विश्वास और भरोसा जगाने के लिये सभी परीक्षाओं के फॉर्म शुल्क माफ होंगे और बस व ट्रेनों की यात्रा फ्री होगी।

5. संस्कृत व उर्दू के शिक्षक, आंगनवाड़ी, आशा आदि में खाली सभी पदों को भरा जाएगा।

6. आरक्षण घोटाले को रोकने के लिये उचित व्यवस्था की जायेगी। जितनी भी भर्तियां होंगी उसके लिये सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे।   

7. अति पिछड़े वर्ग के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिये सिर्फ एक फीसदी ब्याज दर पर कर्ज दिया जायेगा।

8. निषाद समुदाय के प्रशिक्षण के लिये विश्वस्तरीय संस्थान बनाया जायेगा।

साथ हीं घोषणा पत्रों में और कई अहम वादे किये गये हैं जिसमें नशे से मुक्ति के लिये एक सेंटर ओपन किया जायेगा, प्रत्येक साल यूथ फेस्टिवल, अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट अकादमी भी ओपन करने की कोशिश होगी। कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी ने घोषणा प्रत्र को भर्ती-विधान नाम देने को लेकर कहा कि इसके लिये कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने युवाओं से बातचीत की। उनकी समस्याओं को जाना और समझा। चर्चाओं के बाद हीं ये भर्ती-विधान बनाया गया। बहरहाल, पांच राज्यो के विधान सभा के चुनाव की घोषणा की गई है। इनमें से उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे। और चुनाव परिणाम 10 मार्च को आयेगा।