विधान सभा चुनाव 2022 : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधान सभा चुनाव।

1
विधान सभा चुनाव 2022 : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधान सभा चुनाव।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

राजनीतिक दृष्टिकोण से साल 2022 काफी महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्य हैं गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड। 

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में बीजेपी का शासन है तो पंजाब में कांग्रेस पार्टी का। यानी जिन पांच राज्यों में विधान सभा के चुनाव होने हैं उनमें चार राज्य बीजेपी शासित है। ऐसे तो सभी राज्यों के चुनाव महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश का चुनाव काफी मायने रखता है। देश का प्रधानमंत्री कौन होगा इसमें उत्तर प्रदेश की बड़ी भूमिका होती है। उल्लेखनीय है कि अगले साल चुनाव लोकसभा का नहीं बल्कि विधान सभा का है, बावजूद यह चुनाव किसी मिनी लोकसभा चुनाव से कम नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यूपी के वाराणसी से सांसद हैं। 

उत्तर प्रदेश : 403 विधान सभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं योगी आदित्यनाथ ( अजय सिंह बिष्ट)। 15 मई 2017 को उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी थी और इसका कार्यकाल 14 मई 2022 तक है। इससे पहले नई सरकार का गठन होना है।

 उत्तराखंड : उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड में भी बीजेपी की सरकार है। यहां के मुख्यमंत्री है पुष्कर सिंह धामी। बीते पांच साल में यहां तीन मुख्यमंत्री बन चुके हैं। धामी से पहले  तीरथ सिंह रावत और उनसे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री थे। यहां विधान सभा की कुल 70 सीटें हैं। यहां 24 मार्च 2017 को सरकार गठन हुआ था और 23 मार्च 2022 से पहले नये सरकार का गठन होना है।

गोवा :  40 विधान सभा सीटों वाली गोवा के मुख्यमंत्री हैं प्रमोद सावंत। यहां सरकार का गठन 16 मार्च 2017 को हुआ था और 15 मार्च 2022 तक सरकार का गठन होना है। उत्तर-पूर्वी राज्यों में से एक मणिपुर के मुख्यमंत्री हैं हैं वीरेन सिंह। 

मणिपुर : यहां के मुख्यमंत्री हैं बीजेपी विधायक वीरेन सिंह। उत्तर-पूर्व राज्यों में से एक पर्वतीय राज्य मणिपुर में विधान सभा की कुल 60 सीटें हैं। यहां सरकार का गठन हुआ था 20 मार्च 2017 को और अब 19 मार्च 2022 तक नये सरकार का गठन होनाा है। 

पंजाब : पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री है चरणजीत सिंह चन्नी। 117 विधान सभा सीटों वाली पंजाब में इस बार रोचक मुकाबले के आसार हैं। चन्नी से पहले अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री थे जो अब कांग्रेस पार्टी से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाई है। यहां 28 मार्च 2018 को नई सरकार का गठन हुआ था। अब 27 मार्च 2022 तक नई सरकार का गठन होना है। 

 

बहरहाल, पांच राज्यों में सिर्फ उत्तर प्रदेश हीं है जहां मई में सरकार बनी है बाकी चारों राज्यों में मार्च में। लेकिन चुनाव की घोषणा एक साथ होने की संभवाना है। संभवत उत्तर प्रदेश में चार से पांच फेज में चुनाव हो और बाकी राज्यों के चुनाव एक हीं फेज में हो। चुनाव की घोषणा भले हीं अभी नहीं हुई हो लेकिन पांचों राज्यों में चुनाव की तैयारियां हर पार्टी ने करनी शुरू कर दी है।