रक्षा अकादमी प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकती हैं महिलाएं। सुप्रीम कोर्ट ने अंतिरम आदेश दिया।

1
रक्षा अकादमी प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकती हैं महिलाएं। सुप्रीम कोर्ट ने अंतिरम आदेश दिया।

टाइम्स ख़बर timeskhabar.com

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी यानी एनडीए का परीक्षा अब देश की महिलाएं दे सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि महिलाएं अब एनडीए की प्रवेश परीक्षाएं दे सकती है। इसके लिये न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय ने रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए अंतरिम आदेश दिया। यह याचिका कुश कालरा ने दायर की थी। न्यायालय ने संघ लोक सेवा आयोग को भी इस मामले में जारी अधिसूचना को संशोधन के साथ प्रकाशित करने का आदेश दिया। 

 

Times Khabar