टोक्यो ओलंपिक : जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड हासिल कर इतिहास रचा। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत देशवासियों ने बधाई दी।

1
 टोक्यो ओलंपिक : जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड हासिल कर इतिहास रचा। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत देशवासियों ने बधाई दी।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

टोक्यो ओलंपिक में भारत के स्टार एथलीट नीरज चौपड़ा ने भाला फेक (जेवलिन थ्रो) में गोल्ड मेडल हासिल कर इतिहास रच दिया। उन्होंने दूसरे राउंड में 87.58 मीटर थ्रो कर गोल्ड विजेता बने।गोल्ड जीतने पर विजेता खिलाड़ी जिस देश का प्रतिनिधित्व करते हैं वहां का राष्ट्रगान बजाया जाता है। इसी कड़ी पहली बार टोक्यो ओलंपिक में राष्ट्रगान की धून सुनाई दी। और पूरा देश झूम उठा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बातचीत कर हार्दिक शुभकामनाएँ दी। नीरज और उनके परिवार को पूरे देश से बधाईयां मिल रही हैं। वे भारतीय सेना से भी जु़ड़े रहे हैं। भारतीय सेना के जवानो ने भी विशेष खुशियां मनाई। भारत ने अब तक कुल सात मेडल हासिल की है। इनमें से एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल हैं। 

भाला थ्रों में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल हासिल की। इससे पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू और पहलवान रवि कुमार दहिया ने रजत पदक हासिल की। वहीं महिला बॉक्सर लवलीना बोर्गेहेन, बेडमिंटन स्टार पी वी सिन्धू और पहलवान बजरंग पुनिया और हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल की। महिला हॉकी टीम ने भले ही मेडल हासिल न की हो लेकिन विश्व रैकिंग में अपना सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया। पुरूष टीम विश्व रैकिंग में जहां तीसरे स्थान पर वहीं महिला टीम ने आठवे स्थान हासिल किया। शानदार प्रदर्शन रहा महिला टीम का। ओलंपिक में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई। 

भारत ने गोल्ड मेडल जीतने के साथ हीं 125 साल के ओलंपिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत अबतक सात मेडल जीत चुका है। इससे पहले साल 2012 में लंदन ओलंपिक में भारत ने कुल 6 मेडल जीते थे। बहरहाल टोक्यो ओलंपिक साल 2020 में ही होना था लेकिन ऐतिहासिक कोरोना महामारी की वजह से साल 2020 का आयोजन साल 2021 में कराया जा रहा है कि बेहद सावधानी के साथ। कोरोना से बचने के सभी नियमो का पालन किया जा रहा है।