पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव का ऐलान। मतगणना 2 मई को।

1
पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव का ऐलान। मतगणना 2 मई को।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

चुनाव आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के लिये चुनाव के तिथियों का ऐलान कर दिया। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं वे हैं - पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी। इसी के साथ पांचों राज्यों में आचार संहिता भी लागू हो गया है। पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव पूरी तरह सीसीटीवी की निगरानी में होगा। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिये केंद्रीय सुरक्षा बल भी सभी राज्यों में तैनात किये जायेंगे। सभी राज्यों की मतगणना 2 मई को होगा।

 

- पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 27 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। मतगणना 2 मई को। 

- असम में चुनाव तीन चरणों में होगा - पहले चरण का 27 मार्च, दूसरे चरणा का 1 अप्रैल और तीसरे चरण का 6 अप्रैल को मतदान होगा।

- तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में मतदान एक चरण में 6 अप्रैल को होगा। 

- कुल 824 विधान सभा सीटों पर मतदान।

- कोरोना काल में दूसरी बार विधान सभा चुनाव। इससे पहले बिहार में चुनाव आयोग ने सफलता पूर्वक चुनाव कराये थे। 

- सभी चुनाव अधिकारियों का टीकाकरण होगा।

- घर-घर जाकर पांच से ज्यादा लोग चुनाव प्रचार नहीं कर सकते। 

- मतदान का समय एक घंटे ज्जादा होगा। सीसीटीवी से निगरानी होगी।

- नामांकन की ऑललाइन सुविधा होगी। सिक्योरिटी मनी ऑन लाइन जमा की जायेगी।

- बंगाल समेत अन्य राज्यों में सीआरपीएफ की तैनाती होगी। 

- पांचों राज्यों को मिलाकर 18.6 करोड़ से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। 

- त्योहार और परीक्षा वाले दिन मतदान नहीं होंगे। सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर होंगे।

- चुनाव आयोग ने टोल फ्री नंबर 

 

पश्चिम बंगाल -

विधान सभा की कुल सीटें - 294

चरण - 8 चरणों में चुनाव

तिथि - 27 मार्च, 1 अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और आठवां चरण 29 अप्रैल को।

मतगणना - 2 मई

साल 2016 के विधान सभा चुनाव परिणाम - तृणमूल 211, कांग्रेस 44, वामपंथ  32 , बीजेपी 3 और अन्य 4

 

तमिलनाडु - 

विधान सभा की कुल सीटें - 234

चरण - एक चरण

तिथि - 6 अप्रैल

मतगणना - 2 मई

साल 2016 के विधान सभा चुनाव परिणाम - एआईडीएमके 135, डीएमके 88, कांग्रेस 08 अन्य 1.

 

केरल  - 

विधान सभा की कुल सीटें - 140

चरण - एक चरण

तिथि - 6 अप्रैल

मतगणना - 2 मई

साल 2016 के विधान सभा चुनाव परिणाम  - एलडीएफ 84, यूडीएफ 47, बीजेपी 1 अन्य़ 8

 

असम - 

विधान सभा की कुल सीटें - 126 

चरण - 3 चरणों में चुनाव

तिथि - पहला चरण 27 मार्च, दूसरा 1 अप्रैल और तीसरा चरण 6 अप्रैल।

मतगणना - 2 मई

 

साल 2016 के विधान सभा चुनाव परिणाम  - बीजेपी 60, एजीपी 14, कांग्रेस 26, एआईयूडीएफ 13, बीओपीएफ 12 और अन्य 1.

 

पुडुचेरी - 

विधान सभा की कुल सीटें - 30

चरण - एक चरण

तिथि - 6 अप्रैल

मतगणना - 2 मई

माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंसा को देखते हुए वहां आठ चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।