कोरोना प्रकरण : भारत में पहली बार एक दिन में 60,000 से अधिक मामले, संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार।

1
कोरोना प्रकरण : भारत में पहली बार एक दिन में 60,000 से अधिक मामले, संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

कोरोना के मामले लगातार बढते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 60 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं संक्रमण के। कुल संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख के पार हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 13 लाख 78 हजार से अधिक लोंग इस बीमारी से उबर चुक हैं। 

देश में कोविड-19 के मामलों को एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन का वक्त लगा था और 59 दिन में यह आंकड़ा 10 लाख के पार चला गया। इसके बाद संक्रमण के मामलों को 20 लाख का आंकड़ा पार करने में महज 21 दिन का वक्त लगा। यह लगातार नौवां दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 50,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

- 7 अगस्त के सुबह 8 बजे तक एक दिन में 62538 लोग संक्रमित हुए। कुल संक्रमितों की संख्या 20 लाख 27 हजार 074 है।

- भारत में मृतकों की कुल संख्या 41 हजार 585 हो चुकी है। 

- भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार6 अगस्त तक 2 करोड़ 27 लाख 88 हजार 393 लोगों के नमूने की जांच की गई। 

बहरहाल, पूरे विश्व में अबतक 7 लाख 20 हजार 344 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक लोगों की मृत्यु अमेरिका में हुई। यहां मृतकों की संख्या 1 लाख 63 हजार 222 है।