झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी। जर्मनी और स्विटजरलैंड स्थित सर्वर से भेजा गया ईमेल।

1
 झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी। जर्मनी और स्विटजरलैंड स्थित सर्वर से भेजा गया ईमेल।

ग्लोबल खबर globalkhabar

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी दी गई है। ईमेल के जरिये दी गई धमकी दो अलग अलग ईमेल भेजकर की गई है। धमकी के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईडी ने पूरी व्यवस्था अपने हाथ में ले ली है। 

इस बारे में झारखंड पुलिस में आईजी व पुलिस प्रवक्ता सुमन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल आया है। उन्होंने कहा कि धमकी भरे ईमेल का सर्वर स्विटजरलैंड और जर्मनी से है। इसलिये यूजर का लोकेशन ट्रेस करना आसान नहीं। ये धमकी प्रोटोन मेल और टूटा नोटा ईमेल के जरिये दी गई है। सुमन गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच साइबर और सीआईडी कर रही है। 

झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके परिवार को कड़ी सुरक्षा देने की जरूरत है। खनिज संपदा के मामले में धनी राज्य झारखंड एक संवेदनशील राज्य है। यहां के मुख्यमंत्री हेमंत को मिले धमकी को देखते हुए केंद्रीय बल की सुरक्षा व्यवस्था भी करनी चाहिये।