जल्द ही शानदार कॉलनी और मेडिकल कॉलेज बनेगा धनबाद में : राजीव तुलस्यान।

जल्द ही शानदार कॉलनी और मेडिकल कॉलेज बनेगा धनबाद में : राजीव तुलस्यान।

आरोमा कोक लिमिटेड के सर्वोसर्वा राजीव तुलस्यान धनबाद  जिले के एक प्रतिष्ठित कोल व्यवसायी है। धनबाद ही क्यों पूरे झारखंड में राजीव तुलस्यान परिवार की एक प्रतिष्ठा है। वे व्यापार के अलावा सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हैं। इनके पिता विमल तुलस्यान और माता निर्मला तुलस्यान भी सामाजिक सेवा से जुड़े हुए हैं। आरोमा के चेयरमैन राजीव तुलस्यान अब रियल स्टेट के क्षेत्र में कदम रख चुके हैं। इसके अलावा वे मेडिकल कॉलेज समेत एक बडे होस्पिटल खोलने की तैयारी में हैं। इस काम में उनके तीन छोटे भाई संजीव तुलस्यान, प्रशांत तुलस्यान और वैभव तुलस्यान राईट व लेफ्ट हेंड की तरह हमेशा साथ खड़े हैं। और काम को गति देने मे जुटे हैं।व्यवसायी व समाजसेवी राजीव तुलस्यान से बातचीत के प्रमुख अंश -

प्रश्न 1.राजीव जी, क्या आप रियल इस्टेट की क्षेत्र में भी आ रहे हैं। खबर है कि आप धनबाद जिले में एक शानदार टाउनशिप बनाने की योजना बना रहे हैं।

उत्तर जी, आरोमा ग्रूप ने धनबाद जिले में रियल स्टेट के क्षेत्र में काम करना शुरू कर दिया है। धनबाद हवाई अड्डे से थोडी ही दूर पर बरवड्डा और धैया में  टाउनशिप बनाया जायेगा। इसके अलावा धनबाद शहर के मुख्य इलाके बैंक मोड़ और हीरापुर में भी टाउनशिप बनाये जायेंगे। यहां बनने वाला हर फ्लैट शानदार होगा। आधुनिक सुख सुविधा से जुडे हर चीज का ख्याल रखा जायेगा। आप जो मुंबई और दिल्ली के फ्लैटों की कल्पना करते हैं वह सब कुछ होगा। झारखंड व बिहार हीं नहीं बल्कि देश के शानदार टाउनशिप में से एक होगा।

प्रश्न 2. आपके शानदार फ्लैट मंहगे भी होंगे?

उत्तर 2. नहीं ऐसा नहीं है। हम जो सुविधा देंगे उस हिसाब से फ्लैटों की कीमतें अन्य जगहों की अपेक्षा सस्ता ही होगा। हम क्वालिटी से समझौता नहीं करेंगे। इस बात का भी ख्याल रखेंगे कि आर्थिक दृष्टि से हर वर्ग के लोंगो के लिये फ्लैट हो। समाज के आम लोगों के लिये भी फ्लैट बनाये जायेंगे।

प्रश्न 3. क्या आप चिकित्सा के क्षेत्र में भी आने वाले हैं। कोई होस्पिटल बनाने की योजना है?

उत्तर 3. आपने सही सुना है। होस्पिटल और एक मेडिकल कॉलेज भी बनाने की योजना है। इस पर तैयारियां हो रही है। मेरी कोशिश होगी कि एक ऐसा होस्पिटल होगा जिसमें आधुनिक तरीके से इलाज हो सकेगा। यहां के लोगों को बाहर जाकर कठिनाइयों का सामना करना न पड़े। लेकिन इस योजना में हमारी प्राथमिकता ऐसी होगी कि गरीब से गरीब आदमी को भी बुनियादी इलाज कम से कम दर में मिल सके।  इसके माध्यम से प्रत्यक्ष रुप से गरीब व्यक्तियों की सेवा करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की भी योजना है। ताकि यहां के छात्रों को मेडिकल के क्षेत्र मे शानदार शिक्षा मिल सके।

प्रश्न 4. आप  अपने हर नये व्यापार को समाजसेवा से जोड़ रहे हैं?  

उत्तर 4. ये सब कुछ अचानक नहीं हो रहा है। मेरा पूरा परिवार सामाजिक सेवा से जुड़ा रहा है। हमलोग जिन जरूरतमंदो की मदद करते हैं उस बारे में कहीं और चर्चा करना उचित नहीं समझते। हम दिखावा करना नहीं चाहते। मेरा जन्म झारखंड की धरती पर हुआ। झारखंड के धनबाद जिले में जन्म लेने के बाद यही से स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की। यहीं पर व्यवसाय शुरू किया। ईश्वर ने सब कुछ दिया है। अब इच्छा है कि एक ऐसा काम करूं जिसमे बड़ी संख्या में लोगो के काम आ सकूं। होस्पिटल के माध्यम से आधुनिक इलाज की व्यवस्था कर सकूं। कोई भी काम आप घाटे मे करेंगे तो वह प्रोजेक्ट कुछ ही दिनो में बंद हो जायेगा। इसलिये जो भी लाभ होगा उसका एक हिस्सा गरीबों की मदद मे लगाया जायेगा। गरीबो की फीस व इलाज नाममात्र की होगी।

प्रश्न 5. एक निजी सवाल। आप मूलत कहां के रहने वाले हैं? और धनबाद कब आये?

उत्तर 5. मै तो झारखंड के धनबाद जिले का रहने वाला हूं। यही मेरी जन्म भूमि है और यही मेरी कर्म भूमि भी है। मूलत हमलगोग उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं। आजादी के 11 साल बाद 1958 मे हीं मेरे पापा विमल तुलस्यान धनबाद आ गये थे। और यही के होकर रह गये।

प्रश्न 6. आपकी शिक्षा कहां से हुई?

उत्तर 6. मेरी शिक्षा धनबाद जिले के झरिया स्थित इंपिरियल स्कूल से दसवीं तक की शिक्षा हुई। इसके बाद आरएसपी कॉलेज से स्नातक किया। मेरा चयन बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के लिये भी हो गया था लेकिन वहां नहीं गया।

प्रश्न 7. आज आप एक सफल व्यवसायी है। क्या आप शुरू से व्यवसायी बनना चाहते थे या कुछ और,  जैसे डॉक्टर या इंजीनियर?

उत्तर 7. मेरी सबसे अधिक इच्छा थी सेना में भर्ति होकर देश की सेवा करना। मै मन बना चुका था सेना में जाने का। लेकिन घर का बड़ा लड़का होने के कारण मुझ पर दबाब था कि व्यापार संभालू। मेरे माता पिता देशभक्ति के साथ साथ सामाजिक सरोकारो से भी जुडे हुए हैं। उनका कहना था कि मैं घर का बड़ा लड़का हूं। इस समय व्यापार को नहीं संभाला गया तो सभी लोग परेशानी मे आ जायेंगे। उनका कहना था कि व्यापार करते हुए भी देश और समाज की सेवा की जा सकती है। मैं माता-पिता के तर्क से सहमत हो गया और व्यापार में लग गया। साथ ही समाज सेवा से भी जुड़ा हूं।

प्रश्न 8. क्या आप खेल मे भी रूचि रखते हें?

उत्तर 8. मै खेलों में भी रुचि रखता हूं। क्रिकेट और बेडमिंटन मुझे बहुत पंसद है। बात 1984 की है। जब लॉस एजिंल्स में ओलंपिक गेम्स हो रहे थे तो मैं देखने के लिये ल़ॉस एंजिल्स चला गया। यह मेरी पहली विदेश यात्रा थी।

प्रश्न 9. धनबाद शहर के बारे में क्या कहना है?

उत्तर 9. धनबाद शहर देश के कई शहरो के अपेक्षा बहुत बढिया है। आप जानते हैं कि देश में धनबाद शहर कोल कैपिटल के रूप प्रसिद्द है। यहां रोजगार के साधन हैं। देश की अर्थव्यवस्था को चलाने में यहां के संसाधन का बहुत बड़ा योगदान है।

प्रश्न 10. आखिरी सवाल, पूरे झारखंड राज्य के बारे में आप क्या सोचते हैं?

 

उत्तर 10. मेरा मानना है कि झारखंड राज्य पूरे देश का आधार स्तंभ है। यहां के खनिज संपदा का भारी योगदान है देश की विकास में। लेकिन अफसोस है कि इसका लाभ झारखंड के लोगों को उतना नहीं मिल पाता है जितना मिलना चाहिये। खासकर ग्रामीण इलाकों में। ग्रामीण इलाको में विकास अभी भी बहुत पीछे है। और इस ओर ध्यना देने की जरूरत है।