झारखंड : देश के 12 वें प्रभावशाली व्यक्ति बने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

1
झारखंड : देश के 12 वें प्रभावशाली व्यक्ति बने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों सुर्खियों में हैं। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट ने एक सर्वेक्षण के आधार पर उनका नाम देश के 50 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है। इन 50 लोगों में भी मुख्यमंत्री सोरेन का नाम 12 वें स्थान पर है। यह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिये एक बड़ी उपलब्धि है। यह उपलब्धि कितनी बड़ी है इसका अंदाजा इसी लगा सकते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उनसे पीछे हैं। केजरीवाल 13 वें स्थान पर हैं तो नीतीश कुमार 14 वें स्थान पर। 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने का प्रभावशाली लोगों की सूची में सम्मानजनक स्थान मिलने से झारखंडवासियों में काफी उत्साह है। उन्हें लगातार बधाईयां दी जा रही है। आइये जानते हैं कि टॉप 10 प्रभावशाली हस्तियों में कौन लोग हैं - 1.नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री  2.योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,  3. अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री  4. रतन टाटा, उद्योगपति  5. मुकेश अंबानी, उद्योगपति

6. पी विजयन, मुख्यमंत्री केरल 7. श्रीश्री रविशंकर, आर्ट ऑफ लिविंग 8. राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री 9. अजीत डोभाल, एनएसए और 10. नवीन पटनायक, मुख्यमंत्री ओडिशा। 

दरअसल झामुमो लीडर हेमंत सोरेन को अभी मुख्यमंत्री बने 6 महीने भी नहीं हुए हैं। वे बीते साल (2019) 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इतने कम समय में उनका नाम देश के 12 वे प्रभावशाली लोंगों में शामिल किया गया है। यह उनके लिये ऐतिहासिक है। कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन जारी। बावजूदजारी कोरोना संकट के दौरान  उन्होंने शानदार कार्य किया। 

1. लॉकडाउन के दौरान सिर्फ शहरों में हीं नहीं बल्कि दूरदराज गांवों में भी उन्होंने हर गरीबों का ध्यान रखा। उनके लिये भोजन की व्यव्यस्था की। 

2. गांव गांव तक कोरोना वायरस से बचने के उपाय किये और ग्रामीणो के बीच जागरूता अभियान चलाई। ग्रामीण आदर्श रूप से पालन कर रहे हैं। 

3. मुख्यमंत्री हेमंत ने प्रवासी श्रमिकों का झारखंड में दिल से स्वागत किया। जब वे दूसरे राज्यों में फंसे थे तो उन्होंने सिस्टम बनाकर उनके अकाउंट में रूपये जमा करवाये। उन्हें झारखंड में लाने के लिये केंद्र सरकार, राज्य सरकार से लेकर रेलवे तक अपने आग्रह को क्षमता के साथ पहुंचाया। झारखंड के रेलवे स्टेशनों पर श्रमिकों का स्वागत शानदार तरीके से किया। वे खुद रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। और जायजा लेते रहे। रेलवे स्टेशनों से उन्हें दूर-दराज गांवों तक पहुंचाया। 

4. प्रवासी श्रमिकों समेत तमाम झारखंड वासियों के रोजगार के लिये उन्होंने योजना बना कार कार्य शुरू किया है। 

5. देश के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पर वॉट्सऐप पर ही लोगों की शिकायत सुनकर स्थानीय प्रशासन से पूरा करने और रिपोर्ट करने का आदेश दिया। परिणाम भी अच्छे आने लगे। 

बहरहाल, ऐसे कई कार्य हैं जिसे मुख्यमंत्री सोरेन ने सकारात्मक रूप से किये। इन सब का परिणाम यह हुआ कि जनता के बीच वे और अधिक लोकप्रिय हो गये। कोरोना वायरस के प्रभाव के बीच भी वे खुद सारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। इस काम में पुलिस जिला प्रशासन के अलावा डॉक्टर्स-नर्स समेत पूरी मेडिकल टीम, सफाई कर्मचारी, मीडिया, सामाजाकि संगठन बतौर उदाहरण मारवाड़ी समाज, बंगाली संगठन और चंद्रवंशी समाज आदि कई संगठनों ने उल्लेखनीय कार्य किया और सरकार को मदद की।