प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक : लॉकडाउन में अचानक ढील नहीं। अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने पर बल।

1
प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक : लॉकडाउन में अचानक ढील नहीं। अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने पर बल।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

कोरोना वायरस के दुष्परिणाम को देखते हुए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और लॉकडाउन को बढाने या न बढाने को लेकर सबके विचारों से अवगत हुए। वीडियों कांफ्रेंसिग के जरिये हुए बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने 3 मई को लॉकडाउन समाप्त हो जायेगा इस पर साफ साफ कुछ भी नहीं कहा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से देश को लाभ हुआ है। दूसरे देशों से अपनी देश की तुलना करें तो भारत की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है। लेकिन अब अर्थव्यवस्था को भी महत्व देनी होगी। 

- लॉकडाउन में अचानक ढील नहीं दी जायेगी। कोरोना के खिलाफ जो युद्ध है वह धैर्यपूर्वक लड़ना होगा। यह लंबी लड़ाई है। कई राज्यों ने लॉकडाउन बढाने का समर्थन किया। 

-जान और जहान दोनो का ख्याल रखना होगा।  अर्थव्यवस्था पर भी ध्यान देने की जरूरत है। तकनीकी के अधिकतम इस्तेमाल की जरूरत है।  

- संकट अभी टला नहीं है। कुछ महीनों तक और रहेगा। तीन जोन में विभाजित होंगे क्षेत्र - रेड, ग्रीन और येलो। जो रेड जोन होगा उस क्षेत्र में लॉकडाउन पूरी तरह से जारी रहेगा। वहीं येलो जोन में स्थिति के अनुसार छुट दी जायेगी और जो क्षेत्र ग्रीन जोन के अंतर्गत आयेगा वहां पाबंदी पूरी तरह हटा ली जायेगी लेकिन सोसल दूरी के नियम लागू रहेंगे। 

- कई राज्यों ने लॉकडाउन एक महीना और बढाने का समर्थन किया। 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के दौरान चौथी बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की। पहली बार उन्होंने 20 मार्च को , फिर 2 अप्रैल को और तीसरी बार 11 अप्रैल को बातचीत की। बहरहाल इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। उनके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरावील, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत तमाम मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। लेकिन केरल के मुख्यमंत्री वी विजयन वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए। उनकी जगह मुख्य सचिव टॉम जोस ने मीटिंग अटेंड की।