महाराष्ट्र : जीवन बचाने के साथ साथ आर्थिक मजबूती की भी तैयारी। 20 अप्रैल से लॉकडाउन में ढील - मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे।

1
महाराष्ट्र : जीवन बचाने के साथ साथ आर्थिक मजबूती की भी तैयारी। 20 अप्रैल से लॉकडाउन में ढील - मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जीवन को बचाने के साथ साथ आर्थिक मजबूती के क्षेत्र में भी कदम बढाने शुरू कर दिये हैं। उन्होंने व्यावसाय की शुरूआत के लिये 20 अप्रैल से लॉकडाउन में ढील देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट से बाहर आते हीं राज्य किसी वित्तीय संकट में न आ जाये इसलिये सीमित तरीके से वित्तीय गतिविधियां शुरू करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हम ग्रीन और ऑरेंज जोन में आने वाले कुछ इंडस्ट्री को शुरू करने की इजाजत हैं। उन्होंने  राज्य में फंसे प्रवासी मजदूरों से कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं कि कोरोना संकट खत्म होते ही महाराष्ट्र सरकार आपको अपने घर पहुंचाएगी और हम चाहते हैं कि आप खुश होकर घर जाएं, डरकर नहीं। हम केंद्र के साथ बातचीत कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में एक समाधान निकलेगा। आप लोग चिंता मत कीजिए। हम धीरे-धीरे महाराष्ट्र में काम शुरू कर रहे हैं। अगर यह संभव है कि आप काम पर वापस आ सकते हैं, तो आप अपनी आजीविका जारी रख सकते हैं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन, आर्थिक स्थिति और राज्य फंसे श्रमिकों को लेकर उन्होंने निम्नलिखित बाते कहीं :

- आर्थिक विकास के लिये सीमित क्षेत्रों में ढील देने का निर्णय 20 अप्रैल से। राज्य किसी वित्तीय संकट में न आये इस लिये कदम उठाने पड़ेंगे।

- हमारे कई जिलों में एक भी कोरोना का केस नहीं मिला है। ग्रीन और ऑरेंज जोन में आने वाले कुछ इंडस्ट्री को शुरू करने की इजाजत। 

- राज्य में फंसे प्रवासी मजदूरों से उन्होंने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं कि कोरोना संकट खत्म होते ही महाराष्ट्र सरकार आपको अपने घर पहुंचाएगी और हम चाहते हैं कि आप खुश होकर घर जाएं, डरकर नहीं। आप सभी के मदद के लिये राज्य सरकार तैयार है। 

- केंद्र सरकार द्वारा बनाये नियम का पालन होगा। सिर्फ माल परिवहन को इजाजत है किसी व्यक्ति को एक जिले से दूसरे जिले में जाने का आदेश नहीं।  

- ऐसे शत्रु (कोरोना वायरस) से युद्ध चल रहा है जो दिखता हीं नहीं है। ये शत्रु  दिखता तो खात्मा कर चुके होते। हमलोग जिद और संयम से लड़ रहे हैं। 

- कोरोना का यह अर्थ नहीं कि जिंदगी खत्म। डॉक्टर्स से बातचीत हुई है प्राइवेट क्लीनिक ओपन होंगे। बड़ी संख्या में मरीज अच्छे हुए हैं।   

-  18 अप्रैल तक महाराष्ट्र में कुल 66696 टेस्ट किए गए। इनमें से 95 फीसदी नेगेटिव हैं। 3600 पॉजिटिव हैं। 350 लोग ठीक हो चुके हैं। 52 मरीजों की हालत गंभीर है।  

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी लोंगो से आग्रह किया है कि किसी को यह लगे कि किसी भी प्रकार से कोरोना लक्ष्ण है तो वे छिपायें नहीं। घर में इलाज के वजाय डॉक्टर्स से संपंर्क करें। बहुत सारे मामले आखिरी चरण में आ रहे हैं। शुरू में हीं डॉक्टर्स से संपंर्क किये जाने चाहिये।