कोरोना प्रकरण : हमारे योद्धा संसाधन कमी के बावजूद कोरोना से जंग लड़ रहे हैं उनका सम्मान करें - कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी।

1
कोरोना प्रकरण : हमारे योद्धा संसाधन कमी के बावजूद कोरोना से जंग लड़ रहे हैं उनका सम्मान करें - कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

कोरोना के प्रभाव को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्र के नाम संदेश दिया है। उन्होंने कोरोना से लड़ रहे डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि इससे बड़ी देश भक्ति कोई और नहीं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि  -  कोरोना संकट में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी "देशभक्ति" कोई नहीं है। हम एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से कोरोना को परास्त करेंगे। धैर्य एवं संयम के लिए देशवासियों का धन्यवाद। 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कई जगहों पर डॉक्टरों के साथ बुरा बर्ताव करने की खबरें हैं। उन्होंने इसकी निंदा की और कहा कि ये गलत हैं। डॉक्टर्स और मेडिकल टीम मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। उन्हें जीनव दे रहे हैं। उनके पास अपनी सुरक्ष उपकरण का अभाव है बावजूद वे हम सभी के जीवन को बचाने में लगे हैं। पुलिस कठिन परीश्रम कर रही है। लॉकडाउन नियमों का पालन करवा रही है। लोगों की मदद कर रही है। सरकारें भी इस गंभीर संकट पर नियंत्रण पाने की कोशिश में है। हमें सभी का सम्मान करना चाहिये। 

उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में कांग्रेस पार्टी अपने योद्धाओं के साथ है। उनकी मदद के लिये तत्पर है। विश्वास जताया कि देश जल्द हीं इस संकट से उबर जायेगा। बहरहाल अबतक देश में 339 लोगों की मौत हो चुकी है। 10 हजार से उपर लोग संक्रमित हैं।