पीएम मोदी के नेतृत्व में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का अहमदाबाद में जोरदार स्वागत। अमहदाबाद दौरे के बाद आगरा में ताज का दीदार करते दिल्ली पहुंचे

1
पीएम मोदी के नेतृत्व में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का अहमदाबाद में जोरदार स्वागत। अमहदाबाद दौरे के बाद आगरा में ताज का दीदार करते दिल्ली पहुंचे

टाइम्स खबर timeskhabar.com

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का भारत में जोरादर स्वागत किया गया। वे जब अपनी पत्नी मलेनिया के साथ अहमदाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे (24 फरवरी) तो उनका स्वागत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। अमेरिका से उनकी बेटी इवांका और दामाद जारडे भी पहुंचे है। राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मलेनिया 22 किलोमीटर रोड शो में शामिल हुए और साबरमती आश्रम गये वहां चरखा चलाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत देश के प्रति सम्मान प्रकट किया। फिर मोटेरा स्टेडियम पहुंच जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे सवा लाख की भीड़ ने उनका नमस्ते-ट्रंप से स्वागत किया। फिर वे विश्व प्रसिद्ध ताज महल का दीदार करने आगरा पहुंचे और फिर राजधानी दिल्ली। यहां 25 तारीख को दोनो नेताओं के बीच बैठक है। इस बीच राष्ट्रपति भवन भी जायेंगे और राजघाट भी। 

अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट : 

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मलेनिया दुनिया के सबसे आधुनिकतम और सैन्य क्षमताओं से लैस एयरफोर्स-वन विमान से अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। वहां उनका स्वागत पारंपरिक गीत और नृत्य के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की । उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को गले लगाकर स्वागत किया। 

साबरमती आश्रम : 

एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक रोश शो का आयोजन किया गया था। इस बीच वे साबरमती आश्रम गये जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने जीवन के लगभग 22 साल गुजारे। यहां पर उन्होंने बापू को श्रद्धाजंलि दी और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक बन चुके चरखा को चलाकर बापू और भारत देश को सम्मान दिया। 

मोटेरा स्टेडियम : 

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के स्वागत में  मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते-ट्रंप के नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृति झाकियां निकाली गई। दुनिया के इस सबसे बड़े स्टेडियम में भारी भीड को देख राष्ट्रपति ट्रंप काफी उत्साहित हुए। स्टेडियम की क्षमता लगभग 1 लाख 10 हजार की है। लेकिन लोग इससे भी कहीं अधिक थे। बताया जाता है कि एक लाख तीस हजार लोग थे स्टेडियम में। भारत-अमेरिका के बीच हो रहे मजबूत रिश्ते पर प्रधानमंत्री ने नारे भी लगवाये।  

राष्ट्रपति ट्रंप के भाषण की मुख्य बातें-:

- अमेरिका भारत से प्यार करता है। उनका देश हमेशा वफादार दोस्त बना रहेगा।

- भारत और अमेरिका के बीच स्वाभाविक और स्थायी मित्रता है। भारत व्यक्तिगत स्वतंत्रता, कानून के शासन, हर इंसान की गरिमा का सम्मान करता है।

- हिंदू, मुस्लिम, ईसाई और यहूदी, अमीर और गरीब सभी भारतीयों को अपने गौरवपूर्ण इतिहास और उज्ज्वल भविष्य पर गर्व करना चाहिए 

- यहां लोग सौहार्द के साथ अपने धर्म का पालन कर सकते हैं 

- अमेरिका और भारत आतंकवाद को रोकने के लिये प्रतिबद्ध है। 

- हमारी सीमाएं आतंकवादियों और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के लिये हमेशा बंद रहेंगी।  

-  प्रत्येक देश को सुरक्षित और नियंत्रित सीमा का अधिकार है । 

- उनका प्रशासन आतंकवादी संगठनों पर नकेल कसने और पाकिस्तान की धरती से संचालित आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए पाकिस्तान के साथ काफी सकारात्मक तरीके से काम कर रहा है। - पाकिस्तान के साथ उनके देश के संबंध अच्छे हैं। 

- ट्रंप ने दक्षिण एशिया में तनाव में कमी, वृहद स्थिरता और सौहार्दपूर्ण भविष्य की कामना की।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की मुख्य बाते : 

- दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले देश, भारत की धरती पर आपका स्वागत है। गुजरात ही नहीं, पूरा देश आपका स्वागत कर रहा है।

- 5 महीने पहले मैंने हाऊडी मोदी कार्यक्रम से अमेरिका यात्रा की शुरुआत की थी। आज मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप नमस्ते मोदी से अपने भारत यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।

- मैं खुश हूं कि इवांका ट्रंप दो साल बाद फिर से भारत आईं हैं, हमारे देश में स्वागत है।

-  प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का यहां होना सम्मान की बात है। स्वास्थ्य और खुशहाल अमेरिका के लिए आपने जो किया है, उसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। समाज में बच्चों के लिए आप जो कर रही हैं, वह प्रशंसनीय है।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप और उनके परिवार की तारीफ की। और कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत आकर देश का गौरव बढाया है। विश्वास मजबूत हुआ है। 

- राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के लिए अपने प्यार को प्रदर्शित किया। जहां दोस्ती होती है, वहां भरोसा अटल होता है।

- भारत-अमेरिका के  बीच आज मोटेरा स्टेडियम में एक नया इतिहास बन रहा है।

- एकता और विविधता भारत और अमेरिका के बीच मजबूत रिश्ते का आधार है। एक मुक्त भूमि का देश है, तो दूसरा पूरे विश्व को एक परिवार मानता है। एक को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर गर्व है तो दूसरे को, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा- सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर।

- इस कार्यक्रम का नाम 'नमस्ते ट्रंप' है और नमस्ते का मतलब भी बहुत गहरा है। यह दुनिया की प्राचीनतम भाषाओं में से एक, संस्कृत का शब्द है। इसका भाव है कि सिर्फ व्यक्ति को ही नहीं, उसके भीतर व्याप्त अध्यात्म को भी नमन।

प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार : 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प परिवार के साथ अहमदाबाद से आगरा पहुंचे। सभी ने यहां ताजमहल का दीदार किया। ट्रम्प ने पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल के कैंपस में करीब डेढ़ किमी तक चले और फोटो सेशन कराया। विजिटर बुक में ट्रम्प ने लिखा- इमारत भारत की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है।

- आगरा पहुंचने पर ट्रंप-परिवार का राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी ने स्वागत किया। 

- गाइड नितिन सिंह के मुताबिक, ट्रम्प शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी सुनकर इमोशनल हो गए।

- बेटी इवांका ने सहयोगी को अपना मोबाइल दिया और उससे फोटो क्लिक करवाया।  

- ट्रंप ने पहली बार सामने से ताजमहल को देखा तो कहा- 'इनक्रेडिबल'।

- राष्ट्रपति ट्रंप आधे घंटे पहले सवा चार बजे आगरा पहुंच गये। 

- उन्होंने मयूर नृत्य कर रहे कलाकारों का उत्साह बढाया और गुड और ग्रेट से संबोधित किया। बेटी इवांका ने ताली बजाकर उत्साह बढाया। 

- एयरपोर्ट से ताजमहल तक 21 जगहों पर भारतीय कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गये। 3000 कालकारों ने हिस्सा लिया।  

-  ट्रम्प का काफिला जिस रास्ते से होकर गुजरा, उसकी दीवारों में ट्रम्प की विभिन्न मुद्राओं में पेटिंग बनाई गई थी।  

 बहरहाल आगरा में लगभग ढाई घंटे रहने केबाद वे शाम 6.45 पर दिल्ली के लिये रवाना हो गये।  25 फरवरी को दोनो देशों के नेताओं के बीच हैदराबाद हाउस में बैठक है जिसमें कई बातों पर चर्चा हो सकती है जिसमें सामरिक, व्यापार और विज्ञान जैसे विषय शामिल है। यही लंच भी होगा। इस बीच दौरान राष्ट्रपति ट्रंप राजघाट और राष्ट्रपति भवन भी जायेंगे।