महाराष्ट्र : उद्धव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, अशोक चव्हाण, अजित पवार, नबाब मलिक व आदित्य ठाकरे समेत 36 विधायकों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ।

1
महाराष्ट्र : उद्धव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, अशोक चव्हाण, अजित पवार, नबाब मलिक व आदित्य ठाकरे समेत 36 विधायकों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ।

 टाइम्स खबर timeskhabar

महाराष्ट्र में नववर्ष से दो दिन पहले (30 दिसंबर) उद्धव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। इसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ अशोक चव्हाण, एनसीपी नेता अजित पवार, धनंजय मुंडे, नवाब मलिक, जितेंद्र अह्वाड और शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे समेत 36 विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सभी को शपथ दिलाई। कुल मिलाकर 43 मंत्री हो गये। 

- एनसीपी नेता अजित पवार ने मंत्रिपद और गोपनीयता की शपथ ली। वे सरकार में उपमुख्यमंत्री होंगे। उनके अलावा पार्टी के दिग्गज नेताओं में धनंजय मुंडे, नवाब मलिक, दिलीप वल्से पाटिल और जितेंद्र अह्वाड ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। एनसीपी से कुल 12 विधायकों ने शपथ ली। 

- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण और  अमित देशमुख समेत कुल 10 विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। 

- शिवसेना से युवा नेता आदित्य ठाकरे व  अनिल परब समेत कुल 14 विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। 

शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार राज्य में पहली बार बनी है। मुख्यमंत्री शिवसेना लीडर उद्धव ठाकरे हैं। उन्होंने 28 नवंबर को शपथ ली थी। उस समय उनके साथ शिवसेना के एकनाथ शिंदे, सुभाष देसाई के अलावा कांग्रेस से बाला साहेब थोराट, नितिन राउत और एनसीपी से जयंत पाटिल और छगन भुजबल ने शपथ ली थी। आज जिन विधायकों ने शपथ ली है उनके नाम निम्नलिखित हैं 

शिवसेना : आदित्य ठाकरे (कैबिनेट मंत्री), अनिल परब (कैबिनेट मंत्री), संजय राठोड (कैबिनेट मंत्री),संदीपन भुमरे (कैबिनेट मंत्री),दादा भुसे (कैबिनेट मंत्री), उदय सामंत (कैबिनेट मंत्री), गुलाबराव पाटील (कैबिनेट मंत्री), बच्चू कडू (राज्य मंत्री),शंभुराजे देसाई (राज्य मंत्री),अब्दुल सत्तार (राज्य मंत्री), शंकरराव (शेतकरी क्रांतिकारी पक्ष), राजेंद्र पाटिल यद्रावकर (राज्य मंत्री), अदिति टटकरे (राज्य मंत्री), संजय बनसोडे(राज्य मंत्री) 

एनसीपी : अजित पवार (कैबिनेट मंत्री), धनंजय मुंडे (कैबिनेट मंत्री),नवाब मलिक (कैबिनेट मंत्री), जीतेंद्र अव्हाड (कैबिनेट मंत्री), दिलीप वलसे पाटील (कैबिनेट मंत्री), बालासाहेब पाटील (कैबिनेट मंत्री), हसन मुश्रीफ (कैबिनेट मंत्री), अनिल देशमुख (कैबिनेट मंत्री), डॉ. राजेंद्र शिंगणे (कैबिनेट मंत्री), राजेश टोपे (कैबिनेट मंत्री), दत्ता भरणे (राज्य मंत्री), प्राजक्त तनपुरे (राज्य मंत्री)। 

कांग्रेस : अशोक चव्हाण (कैबिनेट मंत्री), केसी पडवी (कैबिनेट मंत्री),अमित देशमुख (कैबिनेट मंत्री),   विजय वडेट्टिवर (कैबिनेट मंत्री), यशोमती ठाकुर (कैबिनेट मंत्री), असलम शेख(कैबिनेट मंत्री), वर्षा गायकवाड़ (कैबिनेट मंत्री), सुनील केदार (कैबिनेट मंत्री), विश्वजीत कदम (राज्य मंत्री), सतेज पाटिल (राज्य मंत्री)