झारखंड : लगभग 63 प्रतिशत वोट के साथ पहले चरण का विधान सभा चुनाव संपन्न। पांच चरणों में होने हैं चुनाव।

1
झारखंड : लगभग 63 प्रतिशत वोट के साथ पहले चरण का विधान सभा चुनाव संपन्न। पांच चरणों में होने हैं चुनाव।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

प्राकृतिक संसाधानों के मामले में देश का सबसे संपन्न राज्य झारखंड में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो गया। दोपहर तीन बजे तक 62.87 प्रतिशत यानी लगभग 63 प्रतिशत मतदान हुए। झारखंड में मतदान का समय सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक का ही था। नियमानुसार जो भी मतदाता दोपहर तीन बजे तक मतदान के लिये लाइन में लग गये वे दोपहर तीन बजे के बाद भी मतदान करते रहे। 

81 विधान सभा सीटों में से 13 विधान सभा सीटों के लिये चुनाव संपन्न हुए। जिन सीटों पर चुनाव हुए वे हैं विश्रामपुर 61.6 प्रतिशत, गढवा 66.04 प्रतिशत, डालटनगंज 63.9, भवनाथपुर 65.52 प्रतिशत, 

चतरा 56.59%, गुमला 67.3, बिशुनपुर 67.04, लोहरदगा 64.16, मनिका 57.61, लातेहार 61.26, पांकी 64.1,  छतरपुर 62.3, हुसैनाबाद 60.9 प्रतिशत। 

इनमें से बिश्रामपुरि वीआईपी विधान सभा सीट है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार रामचंद्र चंद्रवंशी है। उनके मुकाबले में कांग्रेस उम्मीदवार ददई दूबे हैं। ददई दूबे भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। लेकिन आजादी के सालो साल बाद भी यह इलाका शिक्षा से वंचित था। इस इलाके में अपने दम पर शिक्षा का प्रसार और स्कूल-कॉलेज स्थापित करने को लेकर इसका लभा रामचंद्र चंद्रवंशी को मिल सकता है। यहां से अंजू सिंह झाविमो उम्मीदवार हैं।