फोर्ब्स सूची : भारत के सबसे धनी व्यक्ति हैं रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी।

1
 फोर्ब्स सूची : भारत के सबसे धनी व्यक्ति हैं रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी।

ग्लोबल ख़बर globalkhabar.com

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर बने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति।  फोर्ब्स की सूची में वे लगातार 12वें साल भी सबसे अमीर भारतीय घोषित किये गये हैं। उनकी संपत्ति लगभग 20 हजार करोड़ रूपये का इजाफा हुआ है। अब उनकी कुल संपत्ति 3.65 लाख करोड़ है। दूसरे नंबर पर अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी हैं। पिछले साल वे 10वें स्थान पर थे। इनकी संपत्ति में 86,870 करोड़ की बढोतरी हुई। कुल संपत्ति 111424 करोड़ रूपये है। तीसरे स्थान पर लीलैंड कंपनी के मालिक हिंदुजा ब्रदर्स हैं। इनके अलावा टॉप टेन में जिन भारतीय उद्योगपतियों ने स्थान हासिल किया है वे है पलोनजी मिस्त्री, उदय कोटक, शिव नादर राधाकिशन दमानी, गोदरेज परिवार, लक्ष्मी मित्तल और कुमार बिड़ला।   

बीते साल दूसरे स्थान पर रहे विप्रो चेयरमैन अजीम प्रेमजी इस साल 17वें स्थान पर हैं। दरअसल उन्होंने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा दान दे दिया है। इनकी संपत्ति 1.53 लाख करोड़ रुपए से घटकर 51,104 करोड़ रुपए पहुंच गई। कुछ उद्योगपतियों को छोड़ दें तो कईयों के कुल संपत्ति में भारी गिरावट देखी गई है। इसके पीछे धीमी अर्थव्यवस्था को माना जा रहा है। फोर्ब्स (Forbes) की 2019 की बिजनेस टायकून की सूची में उनकी कुल संपत्ति में 8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। यह खबर उस वक्त में सामने आई है जब पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान कहा था कि देश के लिए धन कमाने वाले लोग गरीबी को कम करने में मदद करते हैं और उन्हें सम्मान और प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

बहरहाल इस बार टॉप 100 में 6 नये अरबपति शामिल किये गये हैं। वे हैं 41 वें स्थान पर अलकेम लैबोरेट्रीज के सिंह परिवार। इनकी कुल संपत्ति है 22 हजार 571 करोड़ रूपये। 72वे स्थान पर हैं बायजू एजुकेशन के बायजू रविंद्रन। इनकी संपत्ति है 13556 करोड़ रूपये। 81वें स्थान पर हैं  अरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स कंपनी के महेंद्र प्रसाद। 86वे स्थान पर हैं हल्दीराम स्न्नैक्स के मधुसूदन अग्रवाल, 95वें स्थान पर हैंजैगुआर सैनट्री के राजेश अग्रवाल और 98वें स्थान पर हैं एस्ट्रल पॉलिटेक के संदीप इंजीनियर।