कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरूदास कामत का निधन।

1
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरूदास कामत का निधन।

मुंबई(टाइम्स ख़बर)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरूदास कामत का निधन हो गया दिल्ली के प्राइमस होस्पिटल में। वे सिर्फ 63 साल के थे। वे महाराष्ट्र में कांग्रेस के कद्दावर नेता थे। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। और दिल्ली के होस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। गुरूदास कामत के निधन की खबर मिलते हीं कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी होस्पिटल पहुंची। और उन्होंने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

गुरूदास कामत के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी लीडर सोनिया गांधी व महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण समेत पूरी पार्टी ने गहरा दुख प्रकट किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत जी के अचानक गुजरना  कांग्रेस परिवार के लिए भारी झटका है। गुरुदास जी ने मुंबई में कांग्रेस पार्टी बनाने में मदद की और सभी ने बहुत सम्मान किया और प्रशंसा की। दुःख के समय में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हान ने  पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरूदास कामत के निधन पर दुख प्रकट किया और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह पार्टी के लिये एक बड़ा धक्का है। वे कांग्रेस पार्टी के समर्पित लीडर थे। इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके पारिवार के साथ है।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने दुख प्रकट करते हुए उन्हें श्रदांजलि दी और उनके आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की। 

गुरूदास कामत ने 1972 में छात्र नेता के रूप में अपनी राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी। और चार साल में ही यानी 1976 में उन्हें राष्ट्रीय छात्र संघ के मुंबई यूनिट का अध्यक्ष बनाया गया था। वे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य भी रहे।साल 2009 से 2014 तक गुरूदास नॉर्थ वेस्ट मुंबई से सांसद भी रहे। 1984, 1991, 1998 और 2004 में उत्तर-पूर्व मुंबई संसदीय सीट से चुनकर लोकसभा पहुंचे थे। वह 2009 से 2011 तक केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री रहे। उनके पास संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी था। जुलाई, 2011 में उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा। वहीं 2017 में गुरूदास ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

पेशे से वकील कामत ने मुंबई के आर ए पोद्दार कॉलेज से स्नातक और सरकारी विधि कॉलेज से कानून की पढ़ाई की थी।