दिल्ली : आप से आशुतोष का इस्तीफा। केजरीवाल ने कहा इस जन्म में स्वीकार नहीं

1
दिल्ली : आप से आशुतोष का इस्तीफा। केजरीवाल ने कहा इस जन्म में स्वीकार नहीं

नई दिल्ली(टाइम्स ख़बर)। आम आदमी पार्टी यानी आप के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष के इस्तीफे को स्वीकार करने  से इंकार कर दिया। उन्होंने आशुतोष के सम्मान में कहा कि वे इस जन्म में आशुतोष का इस्तीफा स्वीकार नहीं कर सकते। ट्वीवट करते हुए कहा कि हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि'हम कैसे कभी आपका इस्तीफा स्वीकार कर सकते हैं। ना, इस जन्म में तो नहीं।' आशुतोष ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी लेकिन उन्होंने यहा कहा था कि वे व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। लेकिन राजनीति में इस्तीफे को राजनीतिक नजरिये से ही देखा जाता है। इसलिये कहा जाने लगा कि आशुतोष को राज्य सभा में न भेजे जाने से वे नाराज चल रहे थे और आखिरकार उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि 'हर सफर का एक अंत होता है। मेरा आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ाव अच्छा और क्रांतिकारी था, इसका भी अंत हो गया है। मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और पीएसी से इसे स्वीकार करने की अपील की है। यह शुद्ध रूप से बेहद व्यक्तिगत फैसला है। पार्टी और सहयोग देने वालों को धन्यवाद।' 

आशुतोष के ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल के राजनीतिक विरोधियों ने कई प्रकार की टिप्पणियां की। एक समय अरविंद के दोस्त और राजनीतिक सहयोगी रहे कुमार विश्वास ने आशुतोष के इस्तीफे वाले ट्वीट पर कहा कि आजादी मुबारक।