नोएडा : दुनिया की सबसे बडी सैमसंग मोबाइल फैक्ट्री का उदघाटन किया प्रधानमंत्री मोदी और द.कोरिया के राष्ट्रपति मून ने। दोनो देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते और मजबूत।

1
नोएडा : दुनिया की सबसे बडी सैमसंग मोबाइल फैक्ट्री का उदघाटन किया प्रधानमंत्री मोदी और द.कोरिया के राष्ट्रपति मून ने। दोनो देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते और मजबूत।

नोएडा(टाइम्स ख़बर)। भारत और दक्षिणी कोरिया के व्यापारिक रिश्ते और मजबूत हो गये। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उदघाटन किया। यह क्षेत्र राजधानी दिल्ली के निकट है। अनुमान है कि सैमसंग भारत में साल 2020 तक लगभग 12 करोड फोन बनायेगा। अभी 7 करोड़ फोन बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय लोगो के जीवन में सैमसंग ने विशेष स्थान बना लिया है। 

- राजधानी दिल्ली से लगे नोएडा सेक्टर 81 (यूपी) में मोबाइल फैक्ट्री का उदघाटन किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून ने।

- सैमसंग अपनी कंपनी के विस्तार के लिये 4915 करोड रूपये का निवेश किया है। कंपनी नोएडा में अपनी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट का विस्तार कर रही है। 

- सैमसंग ने मेक-फॉर-द-वर्ल्ड भी लॉच किया। इसके मार्फत भारत में बने मोबाइल का दुनिया भर में निर्यात किया जायेगा। 

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे मेक-इन-इंडिया को गति मिलेगा। यह भारत के लोगों के एंपावरमेंट में योगदान देगा। सैमसंग इंडिया के सीईओ एच सी हॉन्ग ने कहा कि नोएडा स्थित हमारी फैक्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री है। यह भारत सरकार के मेक-इन-इंडिया की सफलता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हम इसे दुनियाभर में निर्यात किये जाने वाले मोबाइल का हब बनायेंगे।  

- यहां प्रथम चरण में मोबाइल फोन बनाया जायेगा और दूसरे चरण में रेफ्रिजरेटर और फ्लैट पैनल टेलिविजन बनाया जायेगा। 

- साल 2016 (अक्टूबर) में प्रदेश सरकार के निर्देश पर नोएडा ऑथोरिटी ने सैमसंग को 25 एकड़ जमीन अलॉट की। 

- प्रधानमंत्री मोदी विदेशी कंपनियों के लिये नोएडा को हब बनाना चाहते हैं। 

- देश-विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ 35 हजार करोड़ के समझौते हो चुके हैं। 

बहरहाल इन कंपनियों के शुरू होने से युवाओं को रोजगार मिलेगा बड़े पैमाने पर। उदघाटन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और द. कोरिया के राष्ट्रपति मून के अलावा केंद्रीय उद्योग मंत्री सुरेश प्रभू और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को मैनफैक्चरिंग हब बनाने के लिये दुनियाभर के उदयमियों को आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि :

  - भारत के मैनुफैक्टरिंग ताकत और दक्षिण कोरिया की तकनीक से से दुनिया को मजबूत प्रॉडक्ट मिलेगा।

- भारत मैनूफैक्चरिंग हब बनने की दिशा में आगे बढ रहा है। 

- दक्षिण कोरिया के नोएडा में लगभग पांच हजार करोड निवेश से दोनो देशों के रिश्ते और मजबूत हुए।

- देश में 32 करोड़ लोग ब्रॉडबैंड सेवा इस्तेमाल कर रहे हैं। यह डीजिटल क्रांति का संकेत है। 

- हर सुविधा ऑन लाइन मिल रही है। 

प्रधानमंत्री ने डिजिटल तकनीक के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी अहम भूमिका है जीवन को बेहतर बनाने में।