फीफा विश्व कप : पुर्तगाल को हराकर उरूग्वे पहुंचा क्वार्टर फाइल में।

1
फीफा विश्व कप : पुर्तगाल को हराकर उरूग्वे पहुंचा क्वार्टर फाइल में।

टाइम्स ख़बर डेस्क। फीफा विश्व कप के दूसरे नॉकआउट मुकाबले में उरूग्वे (दक्षिण अमेरिका) ने पुर्तगाल(यूरोप) जैसी मजबूत टीम को 2-1 से हरा दिया। इसी के साथ पुर्तगाल फुटबॉल विश्व कप से बाहर हो गया। मैच के शुरू में ही उरूग्वे ने गोल दागकर अपनी पकड़ मजबूत कर ली जो कि मैच के खत्म होने तक कायम रहा। उरुग्वे की रक्षा पंक्ति बेहद मजबूत थी जिसे भेदने में पुर्तगाल वह सफलता हासिल नहीं कर जो उसे जीत के लिये चाहिये था।  

- उरूग्वे ने प्री क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को 2-1 से हराया।

- पहला गोल उरूग्वे के कावानी ने सातवें मिनट में किया। 

- उरूग्वे की बेहद मजबूत रक्षा पंक्ति ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

- मैच के 55 वें मिनट में पुर्तगाल ने गोल दागकर मैच को 1-1 की बराबरी पर ले आया।

- इसके बाद कावानी ने एक बार फिर गोल दागकर उरूग्वे को 2-1 से बढत दिला दी। 

 

मैच में 6 मिनट का अतिरिक्त खेल हुआ फिर भी पुर्तगाल की टीम उरूग्वे को नहीं हरा सकी। अब क्वार्टर फाइनल में उरूग्वे का मुकाबला फ्रांस से होगा।