त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधान सभा चुनाव। मतगणना 2 मार्च को।

1
त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधान सभा चुनाव। मतगणना 2 मार्च को।

टाइम्स खबर डेस्क 

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले साल 2023 में 10 राज्यों में विधान सभा चुनाव होने हैं इनमें से तीन राज्यों के चुनाव का ऐलान हो गया। उत्तर-पूर्वी राज्यों के त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधान सभा चुनाव होने हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी को चुनाव होगा वहीं मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को। मतगणना की तिथि 2 मार्च है। प्रत्येक राज्यों में विधान सभा की 60 सीटें है। 

- मतदान त्रिपुरा में 16 फरवरी को और मेघालय व नागालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग।

-  तीनों राज्यों के नतीजों का ऐलान 2 मार्च को। 

- तीन हीं राज्यों में विधान सभा सीटें हैं 60-60 है। और बहुमत का जादुई आंकड़ा 31 है।

- त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड यानी तीनों हीं राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी ज्यादा है।  

- नॉमिनेशन : त्रिपुरा- 21 जनवरी से 30 जनवरी तक।

- नाम वापसी की आखिरी तारीख : त्रिपुरा- 2 फरवरी।

- नॉमिनेशन : मेघालय और नागालैंड में - 31 जनवरी से 7 फरवरी तक।

- नाम वापसी की आखिरी तारीख : मेघालय-नागालैंड-10 फरवरी तक।

बहरहाल, साल 2023 में कुल 10 राज्यों में विधान सभा के चुनाव होने हैं। इसी मिनी लोक सभा चुनाव भी कहा जा रहा है। इस विधान सभा चुनाव के परिणाम से यह अंदाजा लगाया जायेगा कि मतदाताओं का रूख क्या हो सकता है लोकसभा चुनाव में।