गुजरात और हिमाचल में विधान सभा चुनाव। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को।

1
गुजरात और हिमाचल में विधान सभा चुनाव। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

2024 के लोक सभा चुनाव में अभी वक्त है लेकिन इसकी गूंज सुनाई देने लगी है। जो भी विधान सभा चुनाव हो रहे हैं उसका आकंलन राज्य में चुनाव जीत के साथ साथ लोकसभा की स्थिति के हिसाब से भी किया जा रहा है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधान सभा चुनाव की तिथियों का ऐलान हो चुका है। 68 विधान सभा सीटों वाली हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव है और 182 विधान सभा सीटों वाली गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को चुनाव है। दोनों ही राज्यों के चुनाव की मतगणना 8 दिसंबर को होगा। 

बीते विधान सभा चुनाव और इस बार के विधान सभा चुनाव में एक बड़ा अंतर है। पिछली बार कांग्रेस बनाम बीजेपी के बीच सीधी लड़ाई हुई थी लेकिन इस बारव दोनों ही राज्यों में आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है।  वे कितनी सीटें जीत पायेगी इसका सही अनुमान लगाना कठिन है लेकिन चुनाव में वोटो को प्रभावित करेगी यह तय है। 

अभी दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है। ऐसे तो हर चुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण है लेकिन गुजरात विधान सभा चुनाव का विशेष महत्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  दोनों हीं गुजरात से हैं। 

ग्लोबल खबर global khabar