भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत नोबेल पुरस्कार के लिये नामांकित। कहा भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगाई हुई है।

1
भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत नोबेल पुरस्कार के लिये नामांकित। कहा भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगाई हुई है।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

साल 2019 के लिए अर्थशास्त्र का प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार तीन लोगों को संयुक्त रूप से नामांकित किया गया। ये हैं  भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी, उनकी पत्नी एस्तेय डिफ्लो और अर्थशास्त्री माइकल क्रेमर। अर्थशास्त्री अभिजीत ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगाई हुई है। जो उपलब्ध आंकड़े हैं उससे यह भरोसा नही होता है कि अर्थव्यवस्था में जल्द सुधार होने वाला है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच-छह सालों में कुछ गति देखने को मिली लेकिन अब यह भरोसा खत्म हो चुका है। 

अर्थशास्त्री अभिजीत ने नोबेल पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई और कहा कि उन्होंने कभी यह सोचा नहीं था कि करियर में उन्हें इतनी जल्दी नोबेल पुरस्कार मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे कोशिश की है कि गरीबी कैसे कम हो। इसके समाधान करने की कोशिश की है। पिछले 20 सालों से रिसर्च कर रहा हूं। 

- अभिजीत बनर्जी का जन्म मुंबई में हुआ और पढाई लिखाई उन्होंने कोलकता और दिल्ली से की। 

- अभिजीत के माता निर्मला और पिता दीपक बनर्जी दोनो ही प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री रहे। 

- अभिजीत  कोलकाता के साउथ प्वाइंट स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रेसीडेंसी कॉलेज से बैचलर डिग्री हासिल की।

- जेएनयू से अर्थशास्त्र में एमए की डिग्री हासिल की।