T-20 विश्व कप : साल 2021 में भारत में और 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेला जायेगा।

1
T-20 विश्व कप : साल 2021 में भारत में और 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेला जायेगा।

। टाइम्स खबर timeskhabar.com

टी-20 विश्व कप को साल 2021 में भारत में आयोजित किया जायेगा और साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में। कोरोना की वजह से इस साल का टी-20 का विश्व कप स्थगित कर दिया गया। यह विश्व कप इस साल ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से खेला जाना था। टी-20 विश्व कप भारत और ऑस्ट्रेलिया मे खेला जाना है इसका फैसला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC), बीसीसीआई (BCCI)और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया। साल 2021 में होने वाला टी-20 विश्व कप अक्टूबर-नवंबर में खेला जायेगा। फाइनल मैच की तिथि 14 नवंबर रखा गया है। इस बैठक में यह भी तय किया गया है कि साल 2023 में होने वाला वनडे विश्व कप भारत में होगा। इसके अलावा 2021 का महिला वन-डे कप रद्द कर साल 2022 के लिये शिड्यूल किया गया है। यह न्यूजीलैंड में खेला जायेगा 6 फरवरी से 7 मार्च तक