भारत के टॉप हस्तियो में से एक है उदय शंकर – सर्वे।

भारत के टॉप हस्तियो में से एक है उदय शंकर – सर्वे।

स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर इनदिनों सुर्खियों में है। इंडियन एक्सप्रेस और इंडिया टुडे ने देश के जिन सौ असरदार लोगों की सूची तैयार की है उस सूची में स्टार इंडिया के प्रमुख उदय़ शंकर का भी नाम है। उनकी शख्सियत का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि इस सूची में उन्हें हिंदुस्तान टाइम्स ग्रूप के सर्वेसर्वा शोभना भारतीय और जी ग्रूप के सर्वेसर्वा सुभाष चंद्रा से भी उपर स्थान दिया गया है।

सर्वे में उदय़ शंकर जी को 100 लोगो मे से 26 वें स्थान दिया गया है। इस सर्वे में देश के तमाम राजनीतिज्ञ, उद्योपति, मीडिया घराने, पत्रकार व अभिनेता को शामिल किया गया। उदय शंकर व उनसे जुडे लोगों के लिये गर्व करने वाली बात यह है कि वे विशुद्द रूप से एक पत्रकार रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया मे पटना से बतौर रिपोर्टर अपनी करियर की शुरूआत करने वाले उदय शंकर आज स्टार इंडिया के सीईओ हैं। स्टार इंडिया एशिया का सबसे बड़ा ग्रूप है। इनके अंतर्गत 8 भाषाओं में 40 चैनल प्रसारित होते हैं। उनके साथ काम करने वाले सभी को गर्व है। आज वे जिस मुकाम पर हैं वहां वे अपने दम पर पहुंचे हैं। बताया जाता है कि उदय जी में आगे की सोचने और योजना बनाने की अदभूत क्षमता है। इतना हीं नहीं योजनाओं को समय पर पूरा करने की उल्लेखनीय क्षमता है।

उनके बारे में कहा जाता है कि जब वे न्यूज चैनल आज तक और स्टार न्यूज के संपादकीय प्रमुख रहे तब वे चैनल की गुणवता को बढाने के लिये दिनरात एक कर देते थे। यदि देर रात न्यूज रूम मे देखे गये तो सुबह पांच बजे भी न्यूज रूम में देखे जाते थे। यदि चैनल में कुछ भी गलतियां हो तो उन्हें पता होता था कि ये गलतियां कहां से हुई होगी। और गलतियों को सुधारने के लिये सीधे संबंधित विभाग को फोन जाता था।

उनकी लगन, क्षमता व दूरदर्शिता को सभी सलाम करते हैं। सोचने वाली बात यह है कि उदय जी न तो कोई उद्योपति है और नहीं हीं किसी राजनीतिक दल के अध्यक्ष हैं और न हीं किसी मीडिया हाउस के मालिक है बावजूद  देश की 100 हस्तियो की लिस्ट मे उनका नाम 26 वे स्थान पर आना बहुत बड़ी उपलब्धी है।

उदय जी की सोच हमेशा दूरदर्शी और सकारात्मक रही है। न्यूज की दुनिया से जब वे पूरी तरह मनोरंजन की दुनिया का कमान संभाले तो उस समय तरह तरह के कायस लगाये जा रहे थे लेकिन आज उन्होंने इस क्षेत्र में भी बुलंदियों को छू दिया है। उनके नेतृत्व में आम सीरियल की तरह कई सीरियल आये लेकिन उन्होंने फिल्म स्टार आमिर खान को लेकर कार्यक्रम  सत्यमेव जयतेजिस प्रकार लॉच किया वह अदभूत था। इस कार्यक्रम ने एक तरह से देश में क्रांति ही कर दिया है।

स्टार इंडिया के स्टार प्लस समेत आधे दर्जन से अधिक चैनलों पर प्रसारित होन वाले कार्यक्रम सत्यमेव जयते ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत देश के तमाम राजनीतिज्ञो से लेकर आम जनता तक को आंदोलित कर दिया। ऐसा देश के इतिहास मे पहले कभी नहीं हुआ।

आज लाइफ औके पर प्रसारित हो रही धारावाहिक महादेवों के देव भी काफी लोकप्रिय है। इस धारवाहिक के पात्रों ने उल्लेखनीय काम तो किया ही है लेकिन इससे परिवार, समाज व संसार को चलाने की शिक्षा भी मिलती है। यानी मनोरंजन के साथ ज्ञान भी मिले तो इसे सोने पे सुहागा ही कहा जायेगा। लेकिन यह उससे भी अनमोल है।

मीडिया व टीवी की दुनिया मे इनसे बड़ा कोई नाम नहीं। सिर्फ पद के हिसाब से नहीं बल्कि अपनी कार्यप्रणाली, कार्य क्षमता के अलावा एक पोजिटिव सोच के लिहाज से भी। बहरहाल स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर एक नाम से अधिक सकारात्म दिशा में एक साइलेंट क्रांति का प्रतिविंब बन चुके है।