महाराष्ट्र : पेट्रोल-डीजल के बढते मूल्यों के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के नेतृत्व में प्रदर्शन। उन्होंने बैलगाड़ी चलाकर बीजेपी सरकार के खिलाफ नाराजगी प्रकट की।

1
महाराष्ट्र : पेट्रोल-डीजल के बढते मूल्यों के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के नेतृत्व में प्रदर्शन। उन्होंने  बैलगाड़ी चलाकर  बीजेपी सरकार के खिलाफ नाराजगी प्रकट की।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढोतरी का कांग्रेस पार्टी ने जोरदार विरोध किया है। देश भर हो रहे आंदोलन के साथ साथ महाराष्ट्र में भी जोरदार और आकर्षित आंदोलन किये जा रहे हैं। बीते दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री पृथ्वी राज चव्हाण के नेतृत्व में कराड में एक मोर्चा निकाला गया और पेट्रोल-डीजल के बढे हुए दाम वापस लेने की मांग की गई। ईंधन की महंगाई को देखते हुए प्रतीकात्मक रूप से बैलगाड़ी की यात्रा निकाली गई और बैलगाड़ी की सवारी खुद पृथ्वीराज चव्हाण ने की। इससे पहले भी कई जिलों में उनके नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि पेट्रेल डीजल के दामों में लगातार बढोतरी हो रही है। इसका सीधा प्रभाव किसानों पर पडे़गा। किसानों के साथ साथ आम नागरिक भी परेशान हैं। लेकिन बीजेपी की सरकार को इस बात की कोई चिंता नहीं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है वहीं देश में लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है। एक्साइज ड्यूटी बढाये जा रहे हैं।  आम नागरिक ऐसे हीं कोरोना से परेशान है ऐसे में महंगे पेट्रोल-डीजल आम लोगों के लिये और संकट खड़ा कर देगा। 

उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ एक मोर्चा निकाला गया एसडीओ कार्यालय तक और इसमें तमाम स्थनीय लीडर शामिल हुए।  रैली में शामिल सभी लोग मुंह पर मास्क लगाये हुए थे। दूरियों का भी ख्याल रखे हुए थे। बहरहाल कोरोना काल में भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण महंगाई के खिलाफ सड़कों पर हैं। वे देश के प्रतिष्ठ लीडर हैं।