कोरोना : विश्व में मृतकों की संख्या 5 लाख के पार। भारत में अबतक 16 हजार से अधिक लोगों की मौत।

1
कोरोना : विश्व में मृतकों की संख्या 5 लाख के पार। भारत में अबतक 16 हजार से अधिक लोगों की मौत।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

भारत समेत पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढते जा रहे हैं। चीन से फैली इस कोरोना को लेकर पूरा विश्व परेशान है। विश्व में अबतक 5 लाख 1 हजार 393 लोगों की मौत हो चुकी है। 41 लाख 21 हजार 262 लोग संक्रमित हुए हैं। 54 लाख 64 हजार 271 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई है। वहां अबतक 1 लाख 28 हजार 152 लोगों की मौत हो चुकी है। 13 लाख 87 हजार लोग संक्रमित हैं। 

भारत में भी मृतकों की संख्या लगातार बढती जा रही है। अब तक 16 हजार 95 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 5 लाख 28 हजार 859 लोग संक्रमित हैं और 3 लाख 9 हजार 713 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं महाराष्ट्र। यहां अबतक 7 हजार 273 लोगों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 59 हजार 133 लोग संक्रमित हैं। 84 हजार 425 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। महाराष्ट्र में भी राजधानी मुंबई सबसे अधिक प्रभावित है। दूसरे स्थान पर देश की राजधानी दिल्ली है। यहां मृतकों की संख्या 2 हजार 558 तक पहुंच गई है। 

देश के राज्यों में मृतकों की संख्या :

महाराष्ट्र 7273, दिल्ली 2558, तमिलनाडु 1025, गुजरात 1789, उत्तर प्रदेश 649, पश्चिम बंगाल 629, मध्य प्रदेश 550,  राजस्थान 391, तेलंगाना 243, हरियाणा 218, कर्नाटक 191, आंध्र प्रदेश 157, पंजाब 128,  जम्मू-कश्मीर 93,  बिहार 59, उत्तराखंड 37, केरल 22,  ओडिसा 18, छत्तीसगढ 13, झारखंड 12, पुडुचेरी 10,  असम 9, हिमाचल प्रदेश 9,  गोवा 2, छत्तीसगढ 6,  लद्दाख 1,  त्रिपुरा 1, अरूणाचल प्रदेश 1, मेघालय 1, दादरनगर हवेली 0, दमन दीव 0, मिजोरम 0, सिक्किम 0,   मणिपुर 0,  नागालैंड 0, अंडमान निकोबार 0,  लक्षद्धीप 0