कोरोना संक्रमण से 46 पुलिसकर्मी शहीद महाराष्ट्र में।

1
कोरोना संक्रमण से 46 पुलिसकर्मी शहीद महाराष्ट्र में।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

कोरोना काल में ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी व जवान लगातार कोरोना के चपेट में आते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में 46 पुलिस कर्मी शहीद हो गये।  इनमें से सिर्फ 31 कोरोना योद्धा मुंबई के हैं।  ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पुलिस विभाग से इतने लोगो की मौतें क्यों हो रही हैं। आम तौर पर माना जाता है कि पुलिस के जवान आम आदमी के अपेक्षा अधिक फूर्तिले होते हैं। शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं। खानपान भी अच्छा होता है। नियमित व्यायाम करते हैं बावजूद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी संक्रमित हो रहे हैं। जरूरत है कि पुलिसकर्मी अपना ध्यान रखें। ऐहतियात बरतें। मास्क का प्रयोग सही तरीके से करें। एक मास्क को दिन भर इस्तेमाल में न लायें। रूमाल को डबल लेयर कर प्रयोग करें और उसके ऊपर मास्क लगायें। क्योंकि सभी लोगों को एन-95 मास्क मिलन मुश्किल लगता है। सरकार और पुलिस प्रशासन को भी चाहिये को वे अपने जवानों की सुरक्षा प्रति विशेष ध्यान दें। 

राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र की पुलिस कोरोना की चपेट में आती जा रही है। यह भयावह स्थिति है।  बड़ी संख्या में पुलिसक्रमी कोरोना के गिरफ्त में हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अबतक 46 लोगों की मौत हो चुकी है और 3960 लोग संक्रमित हैं। 2925 पुलिसकर्मी ठीक हो कर अपने घर आ जा चुके हैं। महाराष्ट्र और मुंबई में कोरोना वायरस पुलिसकर्मियों को भी तेजी से चपेट में ले रहा है।  

- महाराष्ट्र में अबतक 46 पुलिसकर्मियों की अबतक मौत हो चुकी है। मृतकों में एक अधिकारी और 45 सिपाही हैं। 

- राज्य में अबतक 3960 पुलिसकर्मी संक्रमित हैं। 

- 2925 पुलिसकर्मी अबतक ठीक हो कर घर जा चुके हैं। 

- 986 पुलिसकर्मी अभी भी संक्रमित हैं। इनमें से 113 पुलिस अधकारी और 873 सिपाही हैं। 

- सिर्फ मुंबई में 2349 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं इनमें से 31 की मृत्यु हो चुकी है। बीते एक सप्ताह में 9 पुलिसकर्मी की मृत्यु हुई। 

अब ऐसे में सवाल उठता है कि 

देश में कोरोना से सबसे ज्यादा मृत्यु महाराष्ट्र में हुई है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में अबतक 5984 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1 लाख 28 हजार 205 लोग संक्रमित हैं। 64 हजार 153 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में अबतक 12 हजार 948 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 3 लाख 95 हजार 048 लोग संक्रमित हुए। इनमें से 2 लाख 13 हजार 831 लोग स्वस्थ भी हुए।  वहीं देश भर में अबतक 13 हजार 254 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लाख 10 हजार 461 लोग संक्रमित हैं। और 2 लाख 27 हजार 756 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 

पूरे विश्व की बात करें तो अबतक 4 लाख 66 हजार 871 लोगों की मौत हो चुकी है। 37 लाख 11 हजार 544 लोग संक्रमित हैं। विश्व में सबसे अधिक मौतें अमेरिका में हुआ है यहां 1 लाख 21 हजार 980 लोगों की मौत हो चुकी है।