मुंबई पुलिस के जवान आकाश गायकवाड ने संकट मे फंसी बच्ची को ब्लड देकर एक मिसाल कायम की। गृहमंत्री अनिल देशमुख और मुंबई सीपी परमवीर सिंह ने बच्ची के स्वस्थ व उज्जवल भविष्य की कामना की।

1
मुंबई पुलिस के जवान आकाश गायकवाड ने संकट मे फंसी बच्ची को ब्लड देकर एक मिसाल कायम की। गृहमंत्री अनिल देशमुख और मुंबई सीपी परमवीर सिंह ने  बच्ची के स्वस्थ व उज्जवल भविष्य की कामना की।

 टाइम्स खबर timeskhabar.com

कोरोना के दौर में कई पुलिस अधिकारियों और जवानो ने ऐसे सकारात्मक कार्य किये कि लोगों ने उनके लिये रास्ते में फूल बिछाये और पुष्प की वर्षा की। इसी कड़ी में मुंबई पुलिस के एक जाबांज सिपाही आकाश गायकवाड ने मानवता की एक और जबरदस्त मिसाल कायम की। उन्होंने संकट में एक 14 साल की बच्ची को ब्लड देकर उनकी जान बचायी। उनके इस कार्य की सराहना खुद गृहमंत्री अनिल देशमुख और  मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने की और उन्होंने ट्वीट भी किया। 

दरअसल 14 साल की एक लड़की सना फातिम खान का हर्ट ऑपरेशन होना था। उसे A+ ब्लड की जरूरत थी। लेकिन कोरोना व  निसर्ग तूफान की वजह से उनके परिवार या मित्र समय पर होस्पिटल नहीं पहुंच सके। स्थिति गंभीर थी। ऐसे में ड्यूटी में तैनात मुंबई पुलिस के जवान आकाश गायकवाड़ को इस बात की जानकारी हुई और उन्होंने तुंरत हीं संपंर्क कर उस बच्ची को अपना ब्लड देने को तैयार हो गये। उनके ब्लड टेस्ट के बाद मासूम बच्ची को A+ ब्लड दिया गया। और उनका हर्ट ऑपरेशन हुआ। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने उस बच्ची के उज्जवल और स्वस्थ भविष्य के लिये कामना की और शुभकामनाएं दी। 

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई पुलिस के जवान आकाश गायकवाड़ की तारीफ की और कहा कि इनके जैसे योद्धाओं को मेरा सलाम। पुलिस परिवार के मुखिया के रूप में मुझे अपने पुलिस बल पर गर्व है। आकाश ने गौरवान्वित किया है पूरे विभाग को। उन्होंने कहा कि किसी भी संकट में मुंबई पुलिस बचाव के लिये देवदूत बनकर आती है। 

CP Mumbai Police परमवीर सिंह - A 14-year old needed blood group A+ to undergo an open heart surgery. When friends or family could not make it to the hospital due to #CycloneNisarga, PC Aakash Gaikwad donated blood. @MumbaiPolice wishes the young girl a healthy life ahead!

बहरहाल इसी प्रकार मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र की पुलिस कोरोना संघंर्ष में एक योद्धा की तरह कार्य कर रहे हैं। अपनी जान की परवाह किये बगैर लोगों की मदद में जुटे पुलिस अधिकारियों और जवानों की सराहना सभी लोग कर रहे हैं। इस बीच यह खबर भी सामने आई है कि कोरोना से लोगों को बचाने में जुटी पुलिसकर्मी भी बड़ी संख्या में संक्रमित है। कई शहीद हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 पुलिसकर्मी शहीद हो चुके हैं और 1514 पुलिस कर्मी संक्रमित हैं।