कोरोना प्रकरण : विश्व में मृतकों की संख्या 1 लाख 18 हजार से अधिक। अमेरिका में 22 हजार और भारत में 335 से अधिक मौते।

1
 कोरोना प्रकरण : विश्व में मृतकों की संख्या 1 लाख 18 हजार से अधिक। अमेरिका में 22 हजार और भारत में 335 से अधिक मौते।

टाइम्स खबर timeskhabar

कोरोना वायरस के साइलेंट हमले ने कोहराम मचा दिया है भारत-अमेरिका समेत पूरे विश्व में। विश्व में अब तक 1 लाख 18 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 19 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।  चीन के वुहान से निकले यह वायरस अभी कितनी जिंदगियों को निगलेगा पता। अभी तक इस इलाज को कोई दवा नहीं निकला है। प्रयोगशालाओं में कोशिशें जारी है। अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश में कोरोना की वजह से 22 हजार से अधिक लोगो की मौत हो चुकी है। इसमें भी न्यूयॉर्क जैसे शहर में 10 हजार से अधिक जानें चली गई है। 

भारत में भी कोरोना ने धीरे धीरे प्रभाव बढना शुरू कर दिया है। यहां 10350 से अधिक लोग  संक्रमित हैं। और 339 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं महाराष्ट्र। यहां अब तक 160 लोगों की मौत हो चुकी है। 2334 लोगो संक्रमित हैं। और 227 रिकवर। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक के लिये बढा दिया है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने राज्य के मुख्यमंत्रियों से बातचीत किये थे स्थिति पर सभी ने लॉकडाउन बढान के समर्थन किया। 

विश्व ने भी मान लिया है कि लॉकडाउन ही एक मात्र उपाय है कोरोना से बचने के लिये वर्तमान में। यूरोप में भी ब्रिटेन और फ्रांस समेत तमाम यूरोप कोरोना से बूरी तरह प्रभावित हैं। यहा के देशों ने भी लॉकडाउन के पक्ष में निर्णय लिया है।