1

टाइम्स खबर timeskhabar.com

देश में कोरोना (COVID-19) से सबसे अधिक प्रभावित राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र है। देश में जहां मृतको की संख्या 77 हैं वहीं इनमें से सिर्फ महाराष्ट्र में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में भी राजधानी मुंबई सर्वाधिक प्रभावित है। यहां 19 लोगों ने दम तोड़ दिया है। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी भी है। यहां भी पूरी तरह लॉकडाउन है। लॉकडाउन को लेकर उद्धव सरकार में विचार मंथन का दौर जारी है। इस बीच शिवसेना नेता व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन जारी रहेगा या हटेगा यह सब कुछ उस समय की स्थिति और लोग सरकारी निर्देशों का किस तरह पालन करते हैं इस पर निर्भर करेगा। मुख्यमंत्री ठाकरे ने उन लोगों को कड़ी चेतावनी दी है जो लोग सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक व भेदभाव वाले संदेश फैला रहे हैं। 

24 मार्च की आधी रात से शुरू 21 दिनों का  लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। लेकिन भारत में कोरोना का प्रभाव दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। केंद्र और राज्य सरकारों के पास दोहरी बड़ी जिम्मेवारी है एक तो लोगो की जीवन की रक्षा करना साथ देश व राज्य की आर्थिक स्थिति की मजबूती देना।    

- मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता है जनता को बचाना। सुरक्षित रखना। 

- महाराष्ट्र में करीब 5 लाख मजदूरों के रहने, खाने की व्यवस्था की जा रही है। चाहे वे किसी भी राज्य के हों। 

- सोशल मीडिया पर  भी विभाजनकारी या सांप्रदायिक संदेश फैलाने पर कार्रवाई संभव।

- देश की जनता से आग्रह किया कि जैसे गुडी-पाडवा और रामनवमी लोगों ने अपने घरों पर मनाये वैसे हीं अन्य त्योहार भी घर में रहकर मनाये। 

- लॉकडाउन को बढाया जाये या नहीं यह सब कुछ स्थितियों पर निर्भर करेगा। 

- महाराष्ट्र में खेलकुद, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जा सकेंगे अगले नोटिस तक।

बहरहाल देश में कोरोना से प्रभावित लोगो की संख्या लगभग 3375 है। इनमें से 77 लोगो की मौत हो गई और 265 से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में संक्रमण से प्रभावित लोगों की संख्या 500 के पार तक पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गलत वीडियो फैलाने वालों को निशाना लेते हुए चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा, ''समाज के कुछ घातक वायरस भी हैं, इसलिए मैं उनको बताना चाहता हूं कि COVID-19 से तो मैं अपनी जनता को बचा लूंगा, लेकिन उसके बाद तुम्हें मुझसे कोई नहीं बचा पायेगा। इसलिए कृपया कर गलत वीडियो ना घुमाएं.'