हर घर में लोकप्रिय है ‘देवो के देव महादेव’।

हर घर में लोकप्रिय है ‘देवो के देव महादेव’।

बीते कुछ महीने से टेलीविजन मे प्रसारित होने वाले किसी धारावाहिक की हर जगह चर्चा है तो वह है चैनल लाइफ औके पर प्रसारित देवों के देव महादेव का। स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर के नेतृत्व मे बीते साल जहां सत्यमेव जयतेने सकारात्मक दिशा में एक साइलेंट क्रांति आगाज किया था वहीं इस साल देवों के देव महादेव समाज को एक नई राह दिखा रही है।

स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर समाचार की दुनिया के एक बड़े नाम है वहीं समाचार की दुनिया से बाहर मनोरंजन व अन्य क्षेत्रों की दुनिया में भी उन्होंने  मिसाल कायम कर चुके हैं। उन्होंने जो निर्णय लिये उस प्राकर के निर्णय लेना शायद दसरे किसी के वश में नहीं है। ताजा उदाहरण है चैनल लाइफ ओके पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक देवों के देव महादेव की।

यह धारावाहिक शनिवार के दिन दिन-भर दिखाया जाता है और घंटों तक। फिर भी लोग इसे देखते हैं। ऐसा कोई भी धारावाहिक किसी चैनल पर नहीं दिखाया जाता है जो दिन भर चले। यह निर्णय करना कोई साधारण बात नहीं है।

देवो के देव महादेव हर वर्ग के लोगों में लोकप्रिय है। छोटे बच्चो से लेकर बुजूर्ग तक इसे देखते हैं। यहां तक कि आज का युवा पीढी भी इस धारावाहिक को बड़ी रूची के साथ देखना पंसद करते हैं।

मुंबई के रहने वाले विशाल देशमुख का कहना है कि देवों के देव महादेवजैसी धारावाहिक की तुलना किसी अन्य धारावाहिक से नहीं की सकती। विशाल जैसे बड़ी संख्या में लोग हैं जो देवों के देव महादेवकी तारीफ करते नही थकते आखिर क्यों?  आईये एक नजर डालते हैं कि आखिर देवों के देव इतना अधिक लोकप्रिय क्यों है ?

1.देवों के देव में महादेव मे जो तथ्य बतायें जा रहे है वह काफी रोचक व करोड़ो लोगे के लिये नया है।

2. इस धारावाहिक को इस तरह बनाया गया है कि इससे विश्व कल्याण, देश व समाज की रक्षा किस प्रकार की जाती है। निर्माण के लिये कितने त्याग किये जाते हैं और नियम विरूद्ध काम करने पर परिणाम कितने भंयकर होते हैं इसे अच्छी तरह समझाया गया है।

3. यह धारावाहिक धार्मिक होते हुए भी धर्म से अधिक सृष्टी के निर्माण को दर्शाता है। इससे विभिन्नता की वजाय सामाजिक एकता का संदेश जाता है।

4. धारावाहिक देवो के देव महादेव को इस तरह फिल्माया गया है कि वह दर्शकों को बांधे रहता है। महादेव की भूमिका में .... ने शानदार काम किया है।

5. टीवी की दुनिया मे बहुत सारे धारावाहिक है जिसे लोग पंसद करते हैं लेकिन स्टार इंडिया के स्टार प्लस समेत आधे दर्जन से अधिक चैनलों पर प्रसारित हुई धारावाहिक सत्यमेव जयते ने जो क्रांतिकारी आगाज किया उसका प्रभाव आज भी देखने को मिलता है। उसी प्रकार देवों के देव महादेव भी इन दिनों हर जगह चर्चित है।

इस धारावाहिक के बारे में रास्ते में भी लोग बातचीत करते हैं। ऐसा अन्य किसी धारावाहिक के बारे मे नही होता। लोग देखते है और भूल जाते हैं लेकिन सत्यमेव जयते के बाद देवो के देव महादेव दर्शको को जहां बांधे रखता है। वहीं सामाजिक संदेश के साथ साथ आपको जीवन के हर क्षेत्र में काम आने वाले संदेश देता है।

जानकार बताता हैं कि स्टार प्लस के सीईओ उदय शंकर की दूरदर्शी व सकारात्मक सोच का ही परिणाम है कि आज उन्होंने वो कर दिखाया जो पहले कभी नहीं हुआ। बहरहाल देवो के देव महादवेइन दिनों हर जगह सुर्खियों में है।