युवा आक्रोश रैली : दो करोड़ को रोजगार देना तो दूर बीते एक साल में एक करोड़ लोगों की नौकरी चली गई - कांग्रेस लीडर राहुल गांधी।

1
युवा आक्रोश रैली : दो करोड़ को रोजगार देना तो दूर बीते एक साल में एक करोड़ लोगों की नौकरी चली गई - कांग्रेस लीडर राहुल गांधी।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

पिंक सिटी के नाम से चर्चित राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने 28 जनवरी को केंद्र की मोदी सरकार को निशाना बनाया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था। वादा पूरा करना तो दूर बीते एक साल 1 करोड़ लोगों की रोजगार चली गई। देश के युवाओं  में निराशा है। आज बड़े दुख के साथ मुझे कहना पड़ रहा है, 21वीं सदी का हिंदुस्तान अपनी पूंजी को बर्बाद कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि देश के युवा हीं सबसे बड़ी पूंजी है। इसे बर्बाद किया जा रहा है। क्योंकि युवा पीढ़ी इस देश के लिए जो कर सकती है वह उसे करने नहीं दिया जा रहा है। गुलाबी नगरी में आयोजित युवा आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे राहुल गांधी ने कहा कि देश के हालात इस देश का हर युवा जानता है और पहचानता है। हर देश के पास कोई न कोई पूंजी होती है हिंदुस्तान के पास उसकी सबसे बड़ी पूंजी उसके करोड़ों युवा हैं। हमारे पास दुनिया के सबसे अच्छे होशियार युवा हैं। पूरी दुनिया इस बात को मानती है कि हिंदुस्तान का युवा पूरी दुनिया को बदल सकता है। 

कांग्रेल लीडर गांधी ने कहा कि देश में बेरोजगारी लगातार बढती जा रही है। रोजगार मिलना तो दूर जिनकी नौकरियां है वह भी जा रही है। दो करोड़  लोगों को नौकरी देने की बात कर रही थी सरकार लेकिन इसके विपरीत बीते एक साल में एक करोड़ यवाओं की नौकरी चली गई। 

जयपुर में आयोजित युवा आक्रोश रैली में राहुल ने युवाओं से कहा कि आपमें वो शक्ति है जो इस देश को बदल सकती है।  आप अपनी शक्ति को पहचानिए।  मेड इन इंडिया ही मेड इन चाइना का मुकाबला कर सकता है।  

कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने युवाओं से कहा कि आप अपनी आवाज को दबाने मत दो।  देश में  भाईचारे और प्रेम की छवि फिर से बनानी पड़ेगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा ही हमारी पहचान होनी चाहिए।  इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद थे। राहल को सुनने के लिये बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।