टाइम्स खबर timeskhabar.com
आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव से उनकी पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी और बेटी मीसा भारती ने रांची स्थित रिम्स होस्पिटल में मुलाकात की। जेल प्रबंधन के विशेष अनुमति के बाद यह मुलाकात हुई। लगभग ढाई घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद उन्होंने प्रोजेक्ट भवन पहुंच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और और उन्हें शुभकामनाएं भी दी। मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पहली बार रिम्स पहुंच अपने पति लालू यादव से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य के अलावा राज्य की राजनीति पर भी चर्च हुई होगी। इसी साल बिहार में विधान सभा के चुनाव हैं। खुद राबड़ी देवी के भी आंखों के ऑपरेशन हुए हैं।
पार्टी लीडर राबडी देवी से मिलने के लिये बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। 71 वर्षीय लालू यादव बीते 16 जनवरी को भी विशेष अदालत में पेश हुए थे। और अपनी बात रखे थे। उनका बयान दर्ज किया गया। चारा प्रकरण मामले में हुए न्यायिक फैसले को लेकर हमेशा चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि इस मामले का उजागर खुद लालू यादव ने ही की थी और उन्हें हीं फंसा दिया गया। एक केस को पांच केस में विभाजित कर अलग अलग सजा सुनाये जा रहे हैं। परिवार और आरजेडी समर्थकों को उम्मीद है कि उपरी अदालत लालूजी के साथ न्याय जरूर करेंगा.