रक्तदान के बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि यह महादान है। किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाया जा सकता है।

1
रक्तदान के बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि यह महादान है। किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाया जा सकता है।

टाइम्स खबर timeskhabar.com

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्त दाना करने के बाद कहा कि रक्तदान एक महान दान है। रक्तदान कर आप और हम किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकते हैं।  इसलिए आप सभी साथियों से अपील है की रक्तदान अवश्य करें। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को साल में तीन-चार बार रक्त दान करना चाहिय। उन्होंने सोना सोभरन मेमोरियल सोसाइटी  द्वारा संचालित फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल बरियातू में आयोजित "DONATE BLOOD, SAVE LIFE" रक्तदान कार्यक्रम में रक्तदान कर शुभारंभ किया।  

- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्तदान किया। कहा रक्त दान महादान है। 

- देश में हर साल 250 सीसी की चार करोड़ यूनिट की जरूरत होती है।

- आप जितना रक्त दान करते हैं उतना रक्त औसतन 21 दिनों में तैयार हो जाता है।   

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि इस महादान से किसी की जिंदगी बच सकती है। वे लगातार रक्तदान करते रहते हैं। आज सामुहिक रक्तदान करने का मौका मिला। हमारा रक्त किसी की जीवन की रक्षा कर सकता है। रक्तदान से हार्दिक खुशी मिलती है। उन्होंने राज्य की जनता से रक्तदान में बढ-चढकर रक्तदान करने की अपील की। इससे राज्य में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। इस दिशा भी सभी को मिलजुलकर कार्य करने की जरूरत है। 

रक्तदान में शामिल सभी लोगों का मुख्यमंत्री सोरेन और सोभरन सोसायटी की अध्यक्ष कल्पना मुर्मू सोरेन ने आभार व्यक्त किया।